Tabu Fashion Tips: महिलाएं अपने आउटफिट को लेकर काफी ज्यादा कंफ्यूज रहती है लेकिन बॉलीवुड की सेलिब्रिटी तबु हमेशा अपने फैशन को लेकर चर्चाओं में बनी रहती है। 50 साल की उम्र में भी तबु अपनी उम्र से 10 साल कम की ही दिखाई देती है। आज वह अपने फैशन सेंस को लेकर भी काफी एक्टिव है। तबु अपने कपड़ों का चयन भी काफी सोच समझकर ही करती है और आज भी उनके इस फैशन सेंस से कई लोग प्रभावित हैं क्योंकि वह आज भी जवां दिखती है। अगर आप भी तबु की तरह जवा दिखना चाहती है तो आप एक्ट्रेस के फैशन से कुछ टिप्स ले सकते है।
साड़ी का करें चयन

सीक्वेन साड़ी को आप डायमंड के हैवी इयररिंग्स के साथ कैरी कर सकते हैं। इस साड़ी के साथ आप अपने बालों को कर्ल हेयर स्टाइल करें और लाइट मेकअप करें। इस साड़ी के साथ बोल्ड या डार्क मेकअप को नजरअंदाज करें। साथ ही इस तरह की साड़ी के साथ आप स्लीवलेस डिजाइनर ब्लाउज को चुन सकते हैं। यह साड़ी देखने में बहुत ही खूबसूरत लगती है और जब आप इसे अच्छे से कैरी करते हैं तो आपकी उम्र कम दिखाई देती है क्योंकि यह बहुत ही स्टायलिश देखती है।
ऐसे पहने लहंगा

अगर आप लहंगा कैरी कर रही है तो आप क्लासी या मॉडर्न लुक में लहंगा पहनना चाहती है तो आपको रॉयल लुक क्रिएट करना होगा। इसके साथ ही आप अपने फेस कट के अनुसार एक अच्छी हेयर स्टाइल का चयन करें। आप बालों को ओपन भी रख सकते हैं या फिर गजरे के साथ या बिना गजरे के साथ भी कोई अच्छी हेयर स्टाइल बनाएं। इसके साथ ही आप यूनिक बैग जैसे पोटली बैग या फिर हैवी डिजाइनर बैग भी कैरी कर सकते हैं। ऐसे आउटफिट के साथ आप बोल्ड मेकअप करें या फिर आप नॉर्मल लाइट मेकअप भी कर सकते हैं।
पहने अनारकली सूट

अनारकली सूट देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है और अगर आप इसे पहनते हैं तो आप सिल्क के दुपट्टे के साथ भी इसे कैरी कर सकते हैं। अनारकली सूट पहनते समय आपको इसके कपडे का चयन ध्यान से करना होगा। इस सूट के साथ आप नॉर्मल मेकअप और सिल्वर ज्वेलरी ही कैरी करें। अगर आपका सूट ज्यादा हैवी है तो आप लाइट या अपने फेस के अनुसार हैवी मेकअप भी कर सकते हैं। लेकिन अनारकली सूट के साथ आपको दुपट्टे को सही से कैरी करना होगा।
सिंपल लुक

तब्बू का यह आउटफिट भी कमाल का है और काफी अट्रैक्टिव भी है। उम्र ज्यादा होने के बावजूद भी उन्होंने अपना आउटफिट बिल्कुल सिंपल कैरी किया है। स्टेटमेंट इयररिंग और न्यूड मेकअप के साथ तब्बू ने अपने इस लुक को कंप्लीट किया है। सिंपल ड्रेस के साथ आप जितना खुद को सिंपल प्रेजेंट करेंगे उतना ही आपकी सादगी के साथ आपकी सुंदरता भी निखर कर आएगी और आपकी उम्र उतनी ही कम दिखेगी।
फॉर्मल लुक

अगर आप ऑफिस जाते हैं तो आप तबु के इस लुक से आइडिया ले सकते हैं। ऑफिस गोइंग गर्ल्स के लिए तबु का यह आउटफिट काफी परफेक्ट है। व्हाइट शर्ट के साथ ब्राउन पेंट में उनका यह लोग बेहद कमाल का लग रहा है। अपने बालों को ओपन रखा है आप चाहे तो अपने बालों के साथ एक नॉर्मल हेयर स्टाइल भी बना सकते हैं। इससे भी आपका लुक काफी अच्छा लगेगा।
