बढ़ते बच्चों के खान पान में प्रोटीन बेहद जरूरी होता है क्योंकि प्रोटीन शरीर में मौजूद कोशिकाओं, मांसपेशियां, एंजाइम्स, हारमोन्स को बनने और रिपेयर करने में मदद करता है, ये शरीर को उर्जा देता है। हालांकि कि प्रोटीन खाने-पीने की कई वस्तुओं में मौजूद होते हैं जैसे नट्स, मछली, चिकन, सभी तरह के दाल, सोया, राजमा आदी। लेकिन दिक्कत तो तब आती है जब बच्चों को ये चीज़े खिलानी पड़ती है क्योंकि बच्चे आसानी से हेल्दी चीज़े खाना नहीं चाहते।
ऐसे में आप घर पर ही बच्चों के लिए प्रोटीन पावडर बना सकती हैं। घर पर बना प्रोटीन पॉवडर ज्यादा सेफ और हेल्दी होता है। हम यहां बता रहे हैं घर पर ही प्रोटीन पॉवडर बनाने के तीन विधि, पढ़िए-
1. पहली विधि-
आपको चाहिए ¼ कप बादाम, पिस्ता, अखरोट, मूंगफली, सोया बीन्स, कद्दू के बीज, अलसी, चिया सीड्स, ओट्स और मिल्क पावडर।
अब एक पैन में सारे नट्स को 2 से 3 मिनट के लिए रोस्ट करें। इन्हें ठंडा होने दें। अब सारे बीज औऱ ओट्स को रोस्ट करें और इनके ठंडा होने का इंतज़ार करें। अब ब्लेंडर में मिल्क पावडर के साथ सभी सामग्री को पावडर बनने तक अच्छी तरह ब्लेंड करें। इस मिश्रण को छान लें और इसे जार में स्टोर कर लें। चाहे तो इस मिश्रण में कोको पावडर भी ऐड कर सकती हैं। ये प्रोटीन पावडर दूध के साथ स्मूदी, मिल्क शेक्स में मिला सकती हैं। इसे कस्टर्ड, हलवा या दलिया में डालकर भी बच्चों को दे सकती हैं।
2. दूसरी विधि-
सामग्री-
½ कप बादाम, 1/ 2 कप काजू, ½ कप पिस्ता , ½ टीस्पून जायफल पावडर, ½ टीस्पून केसर औऱ ½ टीस्पून हल्दी
विधि-
काजू, पिस्ता औऱ बादाम को रोस्ट करें और ठंडा होने दें। अब केसर को रंग बदलने तक रोस्ट करें। जब सभी रोस्ट की हुई सामग्री ठंडी हो जाए तो सभी को हल्दी और जायफल के साथ ब्लेंडर में ब्लेंड करें। ये मिश्रण थोड़ा चिपकने वाला हो सकता है। इसे दूध के अलावा लड्डू, रोटी जैसी रेसिपी में भी यूज़ कर सकते हैं।
3. तीसरी विधि-
सामग्री-ओट्स, बादाम, मूंगफली, सोया दाल या सोया का आटा, प्रत्येक सामग्री 100 ग्राम, मिल्क पावडर, 50 ग्राम।
विधि– सभी सामग्री को एक-एक करके रोस्ट करें और अलग अलग रखकर ठंडा होने दें। अब ब्लेंडर में सभी सामग्री डालकर पावडर बनने तक ब्लेंड करें। तैयार मिश्रण को छानकर एयर टाइट डिब्बे या किसी जार में स्टोर करें। इसे मिल्कशेक, स्मूदी या किसी भी ड्रिंक में मिक्स करके सर्व कर सकती हैं या बच्चों को इसे सीधे दूध में डालकर दें।
