सर्दियों में सांवली त्वचा वाली लड़कियां ऐसे करें मेकअप: Dusky Skin Makeup Tips
सांवली महिलाओं को मेकअप करते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है ताकि उनका पूरा लुक फ्लालेस हो।
Dusky Skin Makeup Tips: सर्दी हो या गर्मी महिलाओं को सजना संवरना पसंद होता है। इसके लिए वे आए दिन नए से नए टिप्स एंड ट्रिक्स ट्राई करती हैं। लेटेस्ट मेकअप ट्रेंड्स की करें तो आजकल न्यूड मेकअप से लेकर मिनिमल मेकअप का क्रेज महिलाओं में काफी देखने को मिल रहा है और बात जब शादी या किसी त्यौहार की हो तो वे अलग तरह के लुक को जरूर ट्राई करना पसंद करेंगी। ऐसे में सांवली महिलाओं को मेकअप करते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है ताकि उनका पूरा लुक फ्लालेस हो।
Also read: मेकअप और हेयर स्टाइलिंग टिप्स से दिखें बॉलीवुड ब्राइड: Bridal Makeup Tips
फेस क्लीन और बेस मेकअप

मिनिमल मेकअप करने के लिए सबसे पहले अपने फेस को माइल्ड क्लींजिंग मिल्क से क्लीन करें। क्लींजिंग मिल्क से त्वचा की डीप क्लीनिंग हो जाती है। इसके बाद पोर्स को मिनिमाइज करने के लिए टोनर की मदद ले सकते है। आप चाहें तो गुलाब जल से भी चेहरा साफ कर लें। अब आप परफेक्ट लुक के लिए लाईट फाउंडेशन का इस्तेमाल करें। इससे आपकी त्वचा में ऑयल एब्जॉर्ब हो जाएगा। अगर आप गालों को हाईलाइट करना चाहती हैं तो पिंक या पीच शेड का ब्लशर लगाएं। ब्लश कैसा लगाना ये आप खुद तय कर सकती हैं।
ब्लश
आप चेहरे को नेचुरल टच देने के लिए पीच कलर के ब्लश को चुने। इसके साथ ही ब्लश के लिए आप लिक्विड या क्रीम बेस्ड ब्लश को चुन सकती हैं। ब्लश को ब्लेंड करने के लिए आप डेब किए हुए ब्यूटी ब्लेंडर की सहायता ले। ऐसा करने पर आपका लुक बेहद खूबसूरत नजर आएगा। मिनिमल मेकअप के लिए आपके चेहरे पर अधिक लेयरिंग नहीं होनी चाहिए।
आई मेकअप

विंटर मेकअप लुक में लिप और आंखों को भी सिंपल रखा जाता है। कई महिलाएं आंखों को सिंपल रखना पसंद नहीं करती है। वह मिनिमल मेकअप में भी आंखों पर बोल्ड शेड अप्लाई करना पसंद करती हैं। वहीं बात जब आंखों की आए तो उसे डिफरेंट लुक दें। आंखों को स्किन टोन के अनुसार, मेकअप करें और उसे एक एवरग्रीन लुक दें। मिनिमल मेकअप में स्मोकी आईज भी अच्छे लगते हैं। आप चाहें तो पीच कलर के ग्लिटर से आंखों को डिफाइन लुक दे सकती हैं। इसके बाद आप इनर कार्नर में या फिर बीच में ग्लिटर आईशैडो का सिर्फ एक टच दें।
लिप शेड
लिप मेकअप को करने से पहले आई मेकअप को ध्यान में रखना चाहिए। विंटर मेकअप में दिन में ऑलओवर लुक लाइट रहता है ,इसलिए लिप्स पर भी न्यूड शेड लगाएं। जबकि आप रात में कोई बोल्ड शेड लगा सकती हैं। अगर आप बोल्ड लिप रखना चाहती हैं तो ब्लश पिंक लिपस्टिक भी लगा सकती हैं। इसके ऊपर ग्लॉस लगाना न भूलें। ये लिप को हाइड्रेट रखेगा।
