सर्दियों में मेकअप के बाद स्किन हो जाती है ड्राई? Glow लाने के लिए अपनाएं स्टेप बाय स्टेप गाइड: Winter Makeup Tips
Winter Makeup Tips

Winter Makeup Tips: सर्दियों के मौसम में शादी और त्योहार का सिलसिला लंबा होता है। ऐसे में मेकअप भी आए दिनों करना पड़ता है। परेशानी तो तब होती है जब मेकअप करने के बाद स्किन खूबसूरत दिखने की बजाय सुखी और बेजान नजर आने लगती है। कई बार तो मेकअप लगाते ही स्किन फटी-फटी पपड़ीदार दिखने लगती है और मेकअप प्रोडक्ट केकी दिखने लगता है। यह दिक्कत उन लड़कियों को ज्यादा होती है, जिनकी स्किन मेच्योर होती है और उम्र का प्रभाव उनकी त्वचा पर नजर आने लगा है। अगर आप भी ठंड में मेकअप के दौरान इस तरह की समस्या से गुजरती हैं तो अपने मेकअप प्रोडक्ट और मेकअप किट में बदलाव लाकर इससे निबट सकती हैं। इसके लिए आपको स्टेप बाय स्टेप गाइड को फॉलो करना होगा। तभी आप इस परेशानी से निजात पाकर स्किन पर ग्लो ला सकती हैं।

स्टेप 1- चेहरे को दें मसाज

Winter Makeup Tips-Everyday Full Face Massage
Everyday Full Face Massage

ध्यान रहे सर्दियों के मौसम में जब भी आप मेकअप अप्लाई करें तो उससे पहले अपनी त्वचा पर मॉइश्चराइजर या किसी फेस ऑयल से अच्छी तरह मसाज दें और फिर फेस को अपने हाथ की मदद से अच्छी तरह थपथपाएं। मसाज करने से स्किन का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और आपका मेकअप स्किन के अंदर अच्छी तरह ऑब्जर्व हो जाता है और इससे मेकअप के बाद भी स्किन ड्राई नहीं नजर आती है। आपका चेहरा ग्लो करता हुआ दिखता है।

स्टेप 2- मॉइश्चराइजर अप्लाई करें

सर्दी ही नहीं गर्मियों में भी मॉइश्चराइजर अप्लाई करना बेहद जरूरी होता है हालांकि समर सीजन में जेल वाले मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल किया जाता है। सर्दी में ठंडी हवाओं के कारण त्वचा की नमी खत्म होने लगती है। ऐसे में जैसे ही आप हार्ड केमिकल्स वाले मेकअप प्रोडक्ट का यूज करती हैं तो आपकी स्किन को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए अच्छी क्वालिटी वाले मेकअप प्रोडक्ट का ही इस्तेमाल करें, जो स्पेशली ड्राई स्किन के लिए बनाए जाते हैं। मॉइश्चराइजर लगाने से पहले फेस वॉश कर लें और इसके बाद ही फाउंडेशन का उपयोग करें।

स्टेप 3- फेस ऑयल ट्रिक

अगर आप अपने फेस पर हैवी मेकअप अप्लाई करना चाहती हैं तो पैची मेकअप से बचाने के लिए फाउंडेशन में दो-तीन बुंदे फेस ऑयल की मिक्स कर लें। ऐसा करने से आपका फाउंडेशन फ्लॉलेस नजर आएगा और आपका चेहरा चमकदार दिखेगा।

स्टेप 4- क्रीमी प्रोडक्ट चुनें

makeup product for dry skin
makeup product for dry skin

अगर आपकी स्किन ड्राई है तो कोशिश करें कि फाउंडेशन हो या हाइलाइटर इन सभी प्रोडक्ट्स को पाउडर के बजाय लिक्विड या क्रीमी बेस्ड फॉर्म ही खरीदें। सर्दियों के मौसम के लिए सीसी क्रीम और बीबी क्रीम भी बढ़िया ऑप्शन है।

स्टेप 5- लिक्विड हाइलाइटर

मेकअप कंप्लीट करने के बाद हाइलाइटर लगाना जरूरी होता है लेकिन आप पाउडर के रूप में ना लेकर लिक्विड हाइलाइटर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे नोज, आइब्रो और चीकबोन के ऊपर अप्लाई करें। इससे चेहरे की कंटूरिंग होती है और मेकअप के बाद आपका चेहरा ग्लो करता है।

स्टेप 6- लिपस्टिक नहीं लिप ग्लॉस लगाएं

आपने अक्सर महसूस किया होगा कि गर्मियों की तुलना में सर्द मौसम होने पर हमारे होंट काफी रुखे- सुखे और फटे रहते हैं। ऐसे में आप मैट लिपस्टिक नहीं लगाएं। विंटर में ग्लासी लिपस्टिक लगाना बेहतर होता है। इससे आपके लिप्स शाइन करते हैं और हाईलाइट होते हैं। अगर आप मैट या फिनिश लिपस्टिक अप्लाई करना चाहती हैं तो इससे पहले अपने लिप्स पर थोड़े से ग्लॉस या वैसलिन जरूर लगाएं।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...