गोवा यूनिवर्सिटी से बायोटेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन करने के बाद रुचिरा ने एल डेकोर जैसे लाइफस्टाइल मैगज़ीन के साथ-साथ इंटेरनेट और 3 ग्लोबल सर्विसेज जैसे कम्पनीज में काम किया। लेकिन उनका रुझान हमेशा ही कुछ अपना करने का था और यही से शुरू हुई उनकी कुछ अलग करने की कोशिश। आज वो वर्क बेटर की सह संस्थापक हैं और हर क्षेत्र के वर्किंग प्रोफेशनल्स को ट्रेन कर रही हैं। रुचिरा कार्णिक की इस उम्दा कोशिश के लिए हम बना रहे हैं उन्हें आज की गृहलक्ष्मी ऑफ द डे।
