Posted inदादी माँ के नुस्खे

कई मर्ज की एक दवा है खरबूजा

प्रकृति ने धरती को कई अनमोल तोहफे दिए हैं, जिनमें कई खूबसूरत, फूल, फल तथा औषधियां शामिल हैं। कुछ फल व सब्जियां तो ऐसी हैं, जो कि औषधि का काम भी करती हैं। ऐसा ही एक फल है खरबूजा। खरबूजे को अंग्रेजी में ‘मस्कमेलन’ कहते हैं। भारत में इसकी खेती मुख्यत: नदियों के किनारे दियारा क्षेत्रों में की जाती है। वैसे आमतौर पर जहां भी दोमट तथा बलुआई मिट्टी है, वहां लोग खरबूजे की खेती करते हैं। यह बहुत ही सुपाच्य फल है और वैज्ञानिकों ने इसे पौष्टिक भी माना है।

Gift this article