फोटोग्राफी के महत्व को बढ़ावा देने के लिए हर साल 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर के फोटोग्राफर्स के लिए अपना काम साझा करने, एक-दूसरे से सीखने और फोटोग्राफी के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने का एक शानदार अवसर है। अगर आप दिल्ली या मुंबई में हैं तो कुछ शानदार जगहें हैं जहां आप अद्भुत फोटोग्राफी का आनंद लेने के लिए जा सकते हैं।
