ये तो सभी जानते हैं कि प्रेगनेन्सी के समय खान पान बेहद पोषक व संतुलित होना चाहिए। इस पीरियड में फल भी खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन बहुत कम लोग ये जानते हैं कि प्रेगनेन्सी के दौरान फलों का चयन बहुत सोच समझकर करना चाहिए और जरूरत से ज्यादा कोई फल नहीं खाना चाहिए। जो भी खाइए थोड़ा खाइए क्योंकि कभी-कभी कुछ फल प्रेगनेन्सी में नुकसान भी पहुंचाते हैं।
