Osho pravachan Hindi “Guru Dahi ke bhati hai” Osho pravachan Hindi : गुरु एक अनूठी घटना है। गुरु इस जगत में सबसे बड़ा चमत्कार है, क्योंकि वह होता है आदमी जैसा और फिर भी उसमें कुछ है जो आदमी जैसा नहीं है। वह किसी दूसरे लोक की खबर ले आया है। उसने कुछ देखा है- […]
Tag: Osho Vani
सभी जन्मों का सारभूत हैं कृष्ण – ओशो
कृष्ण का जन्म होता है अंधेरी रात में, अमावस में। सभी का जन्म अंधेरी रात में होता है और अमावस में होता है। असल में जगत की कोई भी चीज उजाले में नहीं जन्मती, सब कुछ का जन्म अंधेरे में ही होता है। एक बीज भी फूटता है तो जमीन के अंधेरे में जन्मता। फूल खिलते हैं प्रकाश में, जन्म अंधेरे में होता है। असल में जन्म की प्रक्रिया इतनी रहस्यपूर्ण है कि अंधेरे में ही हो सकती है।
धर्म जगत के वैज्ञानिक हैं- पतंजलि
योग एक शुद्ध विज्ञान है। और जहां तक योग के संसार का सवाल है पतंजलि का नाम महानतम है। वे एक दुर्लभ व्यक्ति हैं, उनकी तुलना का कोई भी नाम नहीं है। मानवता के इतिहास में पहली बार इस व्यक्ति ने धर्म को विज्ञान की हैसियत तक पहुंचा दिया।
