बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग और लाइफस्टाल के चलते चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस करीना कपूर खान की हर स्टाइल देखते ही देखते वायरल हो जाती है। करीना कुछ भी पहनती हैं तो ट्रेंड में आ जाता हैं। करीना ने इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। वहीं शादी के बाद करीना ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशन लाइफ दोनों को अच्छे से मैनेज किया। लंबे समय के बाद करीना जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘गुड न्यूज’ में नजर आने वाली हैं। वहीं इन दिनों वह टीवी पर आने वाले रियलिटी शो ‘डांस इंडियन डांस’ को बतौर जज होस्ट कर रही हैं।
