देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। पिछले साल जहां मुकेश और नीता अपनी एकलौती बेटी ईशा अंबानी की शाही शादी लेकर चर्चा में थे। वहीं इस साल उन्होंने अपने बेटे आकाश अंबानी की शादी श्लोका मेहता से की। ये शादी काफी चर्चा में रही और हो भी क्यों न इस शादी में देश ही नहीं विदेश के भी कई नामचीन लोग शामिल हुए थे।
