Posted inबॉलीवुड

अर्जुन कपूर ने 12 साल की उम्र में मां को लेकर लिखी थी इमोशनल कविता, सोशल मीडिया पर किया शेयर

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर हमेशा ही अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। लेकिन इस बार वह किसी और वजह से ही सुर्खियों में आए हैं। बता दें कि अर्जुन कपूर अपनी मां के बेहद करीब रहे हैं। अर्जुन की मां निधन साल 2012 में कैंसर के वजह से हुआ था। मां के जाने के बाद अर्जुन पूरी तरह से अकेले हो गए थे। आपको बता दें कि जब अर्जुन महज 12 साल के थे उस वक्त उन्हें अपनी मां के लिए कविता लिखी थी। वहीं हाल ही में अर्जुन को अपनी लिखी वो पुरानी कविता हाथ लगी। इस इमोशनल कविता को अर्जुन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। यही नहीं इसके साथ उन्होंने मां संग खिंचाई गई बचपन की तस्वीरें भी शेयर की हैं।

Gift this article