शरद पूर्णिमा के बाद से कार्तिक का महीना लग जाता है। इस बार 1 नवंबर से कार्तिक का महीना लग रहा है। कहा जाता है कि इस महीने से भगवान विष्णु जल में निवास करते हैं इसलिए रोज़ाना सुबह-सुबह नहाने और पूजा करने से मनचाहा फल मिलता है। कार्तिक महीने में तुलसी पूजा का विशेष महत्व है इसलिए पूरे महीने तुलसी के सामने दीया जलाया जाता है।
