अंतर्मुखी वह व्यक्ति होता है, जो लोगों के आगे ज्यादा बोलने से बचता है और बहुत ही शांत रहते हैं। वे बड़े समूहों या भीड़ के बजाय केवल एक या दो लोगों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। जब आप अंतर्मुखी शब्द सुनते हैं, तो आप किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में सोच सकते हैं जो शर्मीला या शांत है और अकेला रहना पसंद करता है।
