तेल और बहुत सारे मसालों से तैयार होने वाला अचार सालों साल हमारी बर्नी में रहता है। मगर बारिश का मौसम आते ही मठरी, परांठे, पकौड़े और न जाने कितनी ही चीजों को खाते वक्त हमारी प्लेट में अचार की फांके ज़रूर नज़ आती है। मगर गौर करने वाली बात तो ये है कि बारिश के मौसम में अचार जितना खाने में स्वाद लगता है, उतना ही उसे फगंस से बचाना मुश्किल हो जाता है। दरअसल उमस भरे माहौल के कारण आंगन से लेकर किचन तक हर जगह बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। ऐसे में यदि खाने की चीजों को सही तरह से स्टोर न किया जाए या सही स्थान पर रखने में सावधानी न बरती जाए तो वह बहुत जल्दी खराब हो जाता हैं।
