अगर आप चाहती हैं कि डेली मेकअप करने के बाद भी आपकी स्किन दमकती रहे तो आप मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल जरुर करें। बाज़ार में मिलने वाले मेकअप रिमूवर नैच्यूरल हैं या नहीं ये पता लगाना थोड़ा मुश्किल है। ऐसे में अपनी स्किन पर नैच्यूलर चीज़ों का इस्तेमाल करेंके स्किन को यंग और ब्यूटीफुल बनाए रख सकते हैं।
Tag: Grihshobha
ग्लोइंग स्किन के लिए सेब के छिलकों का ऐसे करें इस्तेमाल
सेब के छिलके में मौजूद प्राकृतिक तत्व त्वचा को स्वस्थ और ग्लोइंग बनाते हैं। स्वस्थ व्यक्ति हो या बीमार, हर किसी की सेहत को फल काफी फायदा पहुंचाते है, इसीलिए फल या इसके जूस को डाइट में शामिल करने की सलाह डॉक्टर हों या हकीम सभी देते हैं, लेकिन फल के छिलके भी सौंदर्य को संवारने में खास भूमिका निभाते हैं।
शनि की यह दशा कहलाती है साढ़े साती, करें ये उपाय
शनि की साढ़े साती वास्तव में शनि का गोचर ही है। जिस प्रकार अन्य ग्रह अपना गोचर करते हैं उसी प्रकार शनि ग्रह भी गोचर करता है। सबसे मंद गति से चलने के कारण शनि को शनैश्चर भी कहा जाता है। शनि ग्रह का गोचर एक राशि में लगभग ढाई वर्ष तक रहता है।
बहू एक मजबूत स्तंभ
पिताजी बोले अवनी बहू मेरे घर का एक मजबूत स्तंभ है, जो हर परेशानी में मजबूती के साथ खड़ी रहती है। पिताजी ने अवनी को अपने पास बुलाया और कहा कि बहू अपना सामान तुम अपने पास रख लो। जहां तक बात छोटी बहू की है तो अगर मैं चाहता तो उसकी सारी डिमांड पूरी कर सकता था।
पौष्टिक आहार और घरेलू उपायों से अब दूर करें झड़ते बालों की समस्या
इसमें कोई दोराय नहीं है कि बाल गिरने के लिए जितना जिम्मेदार इस पर इस्तेमाल होने वाले कैमिकल, वायु प्रदूषण, बालों की साफ.सफाई ना करना है, उससे कहीं ज्यादा आपकी डाइट भी है। अगर आपके बाल हद से ज्यादा झड़ रहे हैं, तो इन लक्ष्णों को इग्नोर न करें।
मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग
मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग की पूरे देश में खूब मान्यता है। मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में कृष्णा नदी के तट के पास पवित्र श्री शैल पर्वत पर स्थित है। इस पर्वत को दक्षिण का कैलाश भी कहा जाता है। यहां पर शिव और पार्वती दोनों का सयुंक्त रूप मौजूद है।
भूकंप और सुनामी प्रभावित लोगों की याद में बनी विशाल कठपुतली
ताकामोरी में 10 मीटर उंची विशाल कठपुतली मोक्को बनाई गई है। जो जापान में सन् 2011 में आए भूंपक के झटकों और सुनामी में प्रभावित लोगों की हिम्मत को समर्पित है। स्थानीय लोगों को इसे नियंत्रित करने की ट्रेनिंग दी जा रही है।
11वीं शताब्दी में बना ये घर सभी सुविधाओं से लैस
दक्षिण फ्रांस में 13 बेडरूम वाला घर 11वीं शताब्दी में बना था। तब इसका इस्तेमाल सैनिकों के लिए रक्षा स्टेशन के रूप में किया जाता था। बाद के वर्षों में इसका इस्तेमाल स्कूल और निजी मकान के रूप में भी किया गया। अब इसमें तमाम सुविधाएं और हीटेड स्विमिंग भी है।
सोमानाथ ज्योतिर्लिंग
हिंदू धर्म में सोमनाथ मंदिर का बहुत अधिक महत्व है। यह भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में सर्वप्रथम ज्योतिर्लिंग के रूप में माना जाता है। यह गुजरात प्रांत के काठियावाड़ क्षेत्र में समुद्र के किनारे स्थित है। कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण चंद्रदेव ने किया था। सोमनाथ का ज्योतिर्लिंग इस धरती का पहला ज्योतिर्लिंग है। इस ज्योतिर्लिंग की महिमा बड़ी विचित्र है।
600 साल पुराना है, ये ग्रैंड ब़ाजार
सन् 1455 में बने इस बाज़ार में खरीददारी के लिए राज़ाना तीन लाख से ज्यादा लोग पहुंचते हैं। हांलाकि कोविड के चलते इन दिनों बाज़ार आशिंक रूप से ही खुला है। इसमें 64 गलियां, चार हज़ार दुकानें और 25 हज़ार से भी ज्यादा लोग काम करते हैं।
