दुनिया के हर हिस्से में कैंसर तेजी से बढ़ रहा है। पुरुष और महिलाएं, दोनों कैंसर से पीड़ित हो सकते हैं। कुछ प्रकार के कैंसर केवल महिलाओं में होते हैं – जैसे गर्भाशय, स्तन अंडाशय का कैंसर महिलाओं में सबसे आम है। इस स्थिति से निपटने का एकमात्र तरीका ,कैंसर के शुरुआती लक्षणों को जानना है। अगला कदम, वैद्यकीय सलाह लेना और जल्द से जल्द निदान करवाना है।
