Posted inएंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, Latest

‘आचारी बा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें OTT पर कब और कहां होगी रिलीज: Aachari Baa Trailer

Aachari Baa OTT Release Date: पंचायत वेब सीरीज में नीना गुप्ता के देसी अंदाज को देखकर फैंस ने उन पर खूब प्यार लौटाया था। मंजू देवी के किरदार को एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग से यादगार बना दिया। अब एक्ट्रेस एक बार फिर से अपने एक अलग अंदाज से ओटीटी पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। नीना गुप्ता अपनी नई वेब सीरीज आचारी बा को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में नीना गुप्ता कबीर बेदी और वत्सल सेठ के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। 1 मिनट और 40 सेकंड के इस ट्रेलर ने फिल्म में आचारी बा की कहानी की जबरदस्त झलक दी है। आइए जानें, आचारी बा फिल्म ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होने वाली है?

Gift this article