Posted inहेल्थ

Lemon Grass Benefits: इन बीमारियों में दवा का काम करती है लेमनग्रास, मिलेंगे और भी फायदे

Lemon Grass Benefits: लेमन ग्रास का नाम सुनते ही कुछ लोगों के दिमाग में बेशक इसके किसी घास होने का अहसास होता है। हालांकि इसे आहार के रूप शामिल करने से यह दवा का काम करती है। लेमनग्रास को सिट्रोनेला भी कहा जाता है। इसके निचले डंठल और बल्ब में एक फ्रेश एंड क्लीन नींबू (Lemon) की खुशबू होती है, जिसे अधिकतर चाय, करी में भी मिलाया जाता है। फ्लेवरिंग एजेंट के तौर पर इसका उपयोग किया जाता है। अनगिनत औषधीय गुणों से भरपूर लेमन ग्रास का पौधा कई आयुर्वेदिक उपचार के लिेेए इस्तेमाल में लाया जाता है। लेमनग्रास जड़ी बूटी के रूप में काम करती है। यही नहीं बल्कि इस प्लांट से तेल भी बनाया जाता है, जिसमें करीब 75 प्रतिशत सिट्रल पाया जाता है, जिसकी खुशबू नींबू की तरह ही होती है।

Gift this article