Lemon Grass Benefits: लेमन ग्रास का नाम सुनते ही कुछ लोगों के दिमाग में बेशक इसके किसी घास होने का अहसास होता है। हालांकि इसे आहार के रूप शामिल करने से यह दवा का काम करती है। लेमनग्रास को सिट्रोनेला भी कहा जाता है। इसके निचले डंठल और बल्ब में एक फ्रेश एंड क्लीन नींबू (Lemon) की खुशबू होती है, जिसे अधिकतर चाय, करी में भी मिलाया जाता है। फ्लेवरिंग एजेंट के तौर पर इसका उपयोग किया जाता है। अनगिनत औषधीय गुणों से भरपूर लेमन ग्रास का पौधा कई आयुर्वेदिक उपचार के लिेेए इस्तेमाल में लाया जाता है। लेमनग्रास जड़ी बूटी के रूप में काम करती है। यही नहीं बल्कि इस प्लांट से तेल भी बनाया जाता है, जिसमें करीब 75 प्रतिशत सिट्रल पाया जाता है, जिसकी खुशबू नींबू की तरह ही होती है।
लेमन ग्रास के फायदे-
लेमन ग्रास में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-फंगल प्रभाव पाये जाते हैं, जो बैक्टीरिया से बचाव, सूजन और फंगस से राहत दिलाने का काम करते हैं। इसमें मौजूद यह सभी गुण कई कई अन्य बीमारियों और इंफेक्शन से भी सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं। अगर इसे रोजाना अपनी डाइट में शामिल किया जाए तो यह कई रोगों को कोसों दूर रखने में आपकी मदद सकती है। इसके साथ ही इसे इम्यूनिटी बूस्टर के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।
कोलेस्ट्रॉल और किडनी के लिए रामबाण-

लेमनग्रास हमारी बॉडी को डिटॉक्स करने में हेल्प कर सकती है और किडनी को भी साफ करने में मददगार मानी जाती है। जो लोग लेमन ग्रास का सेवन करते हैं उन्हें बार-बार यूरिन के लिए वॉशरूम जाने की आवश्यकता पड़ सकती है क्योंकि इसके जरिए ही बॉडी के टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं। वहीं कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल रखने में भी लेमनग्रास काफी हद तक फायदेमंद हो सकती है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो लेमनग्रास से गैस से जुड़ी समस्या, पेट संबंधित समस्याओं और अपच से राहत मिल सकती है।
दिमाग तेज करने में मददगार-
जो लोग अपना दिमाग तेज रखना चाहते है उन्हें लेमन ग्रास का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इसमें फॉस्फोरस, फोलेट और मैग्नीशियम मौजूद होते हैं, जो नर्वस सिस्टम को हेल्दी तरीके से काम कराने वाले महत्वपूर्ण पोषक तत्व माने जाते हैं, जो हमारे मस्तिष्क की स्मृति, एकाग्रताऔर ब्रेन की क्षमता को बेहतर बनाने में सहायता करता है।
तनाव करे दूर-

जब हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम नहीं मिल पाता है तो अनिद्रा और थकान की समस्या हो सकती है। ऐसे में मैग्नीशियम से भरपूर लेमन ग्रास की चाय पीने से तनाव से छुटकारा मिल सकता है। इसकी चाय को पीने से दिन भर फ्रेशनेस बरकरार रहती है।
अस्थमा के लिए-

आयुर्वेद में सांस से जुड़ी समस्या के उपचार के लिए लेमन ग्रास का प्रयोग सालों से किया जा रहा है। दरअसल, लेमन ग्रास में विटामिन सी मौजूद होत है, जो यह श्वसन प्रणाली (Respiratory-System) में होने वाली ब्लॉकेज, अस्थमा और फ्लू जैसे श्वसन विकारों से राहत दिलाने में सहायक हो सकता है।
यह भी पढ़ेंः किस दिन कौनसा काम करने से मिलती है सफलता? जानें शास्त्रों में दर्ज ये बातें: Vastu Shastra
इन बीमारियों के लिए भी लेमन ग्रास करती है दवा का काम-
इसके अलावा कई अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लेमनग्रास का सेवन किया जा सकता है। जैसे- चिंता, कैंसर की रोकथाम, सामान्य जुकाम, खांसी, मधुमेह, मिरगी, बुखार, उच्च रक्तचाप, गठिया और अनिद्रा के उपचार के लिए इसका उपयोग किया जाता है।
