यदि आप भी एक ऐसे इंसान हैं जिनसे अपने जज्बात जाहिर नहीं हो पाते हैं? एक रिश्ते के अंदर प्यार जाहिर करना बहुत आवश्यक होता है। यदि आप इसमें असक्षम हैं तो हो सकता है आप के अंदर आपका रिश्ता टूटने का डर हो जोकि होना भी चाहिए। 

नैना सुनील बहुत ज्यादा जज्बाती हैं लेकिन मुझे बड़ा गुस्सा आता है जब वह अपने जज्बातों को जाहिर नहीं होने देते वह छोटी से छोटी या बड़ी से बड़ी बात अपने सीने में दबाए रखते है। मैं आज तक यह नहीं समझ पायी कि उनकी पसंद क्या है और ना पसंद ऐसे में जो पार्टनर को समझना और भी मुश्किल हो जाता है। अब तुम ही बताओ मैं क्या करूं? हर समय एक डर लगा रहता है कि कहीं हम दोनों के रिश्ते में दरारे ना बढ़तीं जाएं। 

यह एक बहुत ही आम समस्या है जिससे हर किसी को कभी ना कभी दो-चार होना पड़ता है अगर आप भी अपने पार्टनर की इस स्वभाव से परेशान हैं तो आपके लिए एक आसान उपाय है कि जोडियक साइन के अनुसार अपने पार्टनर के व्यवहार और स्वभाव को जानने की कोशिश करें।

कर्क : जिनकी राशि कर्क होती है वह लोग बहुत जज्बाती होते हैं। परंतु वह अपनी भावनाओं को लेकर अत्यन्त प्राइवेट होते है। यदि वह किसी को पसंद भी करते हैं और किसी के लिए केयर करते हैं तो भी वह उनसे बात करने की बजाय मीलो दूर रहेंगे। इसका कारण उनके मन में रिजेक्ट होने का डर या उन की इंसिक्योर प्रकृति हो सकती है। परंतु यदि वह सही लोगों के साथ रहते हैं तो अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए बहुत प्रयास करते हैं। 

कन्या : कन्या राशि के लोग बेशक देखने में काफी कठोर व गुस्से वाले लगते हो परन्तु वह अंदर से बहुत ही कोमल हृदय वाले होते हैं। उनके पास जाहिर करने के लिए बहुत सी बातें होती हैं परन्तु वह उस पर लोगों के रिएक्ट के बारे में सोच कर उन बातों को जाहिर करने की बजाए अपने तक ही रखते है। अतः इन्हें केयर व थोड़े प्यार की जरूरत होती है। यदि आप इनकी अच्छे से केयर करेंगे तो यह अपने दिल की बातें भी आप को कह सकेंगे। 

वृश्चिक : वृश्चिक राशि के लोग अपने जज्बातों को लेकर खुल कर बातें नहीं करते हैं परंतु इसका यह मतलब नहीं है कि उनके पास जज्बात या भावनाएं ही नहीं हैं। वह अपनी भावनाओं के बारे में किसी को अधिक कुछ कहते नहीं है। कहने की बजाए वह करने में अधिक विश्वास रखते हैं इसलिए अपनी भावनाओ को व्यक्त करने के लिए कुछ न कुछ करके दिखाते हैं। एक बार यदि आप उनको समझने लग जाएं तो वह आप से बहुत जुड़ जाते हैं। 

मकर : मकर राशि के लोगों के लिए जज्बात तर्कहीन हैं। हालांकि वह भावनाओ से बच भी नहीं सकते। वह अपने विचारों व भावनाओ को व्यक्त करने में बहुत इंसैक्योर होते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि उनके जज्बात या फिर कोई भी अन्य व्यक्ति जिसे उनके जज्बाती होने का पता है उनके सफलता पाने के मार्ग में आ सकते हैं। 

कुंभ राशि : कुंभ राशि के लोगों को ड्रामा बिल्कुल पसंद नहीं होता है। हमारी भावनाएं दिखने में तो एकदम साधारण लगती हैं परन्तु इसमें कई परतें होती हैं जो बहुत रहस्यमई होती हैं। कुंभ राशि के लोग लोगों को ऐसी बातों में नहीं उलझाते हैं। वह ऐसी बातें करते हैं जिन को समझने व कहने में ज्यादा कठिनाई नहीं होती है। अतः हम कह सकते हैं कि यह लोग एक दम स्पष्ट वादी होते हैं।

यह भी पढ़ें-

क्या पहले से ही एक रिश्ते में रहने के बावजूद किसी के प्रति आकर्षित होना स्वभाविक है

शादीशुदा लाइफ से गायब हो चुका है सेक्स तो ये हो सकते हैं कारण