Tips to Cut Toxic People
Tips to Cut Toxic People

Tips to Cut Toxic People: टॉक्सिक लोग आपके जीवन को भी टॉक्सिक बना सकते हैं इसलिए उन्हें अपनी जिंदगी से दूर रखना चाहिए ताकि आप का जीवन थोड़ा आसान बन सके। इससे आप मानसिक और इमोशनल रूप से भी स्वस्थ रहेंगे। टॉक्सिक लोग आपके जीवन में अनचाहा स्ट्रेस, ड्रामा और नकारात्मकता ला सकते हैं। इससे आपकी सारी एनर्जी खत्म हो सकती है और आप का ध्यान आपके जीवन के लक्ष्यों से भटक सकता है। यह लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं, या फिर आप को कंट्रोल करने की कोशिश कर सकते हैं। इनकी वजह से आप मानसिक रूप से काफी ज्यादा परेशान हो सकते हैं। इन्हें अपने जीवन से हटा कर आप अपने जीवन में पॉजिटिविटी, और ग्रोथ ला सकते हैं। तो आइए जान लेते हैं कैसे आप टॉक्सिक लोगों को अपने जीवन से दूर रख सकते हैं।

सोशल मीडिया पर ऐड न करें :

आपको टॉक्सिक लोगों को दूर करने के लिए उन्हें किसी भी तरह के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐड करने से बचना होगा। इससे आपकी बातचीत बंद रहेगी और आप पर उनका काफी कम प्रभाव पड़ेगा।

Also read: Live in Relationship: लिव इन रिलेशन में रहना गलत है या सही और क्या है सारे अधिकार

खुद को एक्सप्लेन न करें :

आपको अपने आप को एक्सप्लेन करने की ज्यादा कोशिश नहीं करनी चाहिए। आप चाहें कोई भी सफाई दे लें लेकिन उन्हें कभी संतुष्ट नहीं कर पाएंगे। इसलिए खुद को ज्यादा एक्सप्लेन न करें।

अपनी बाउंड्री सेट जरूर कर लें :

apni boundaries set jaroor kar len
apni boundaries set jaroor kar len

आपको अपनी बाउंड्री सेट करनी चाहिए। आपको टॉक्सिक लोगों के कितने पास रहना है और उनसे कितना संपर्क रखना है, इस बात की सीमा तय कर लें ताकि वह आपके पर्सनल स्पेस में न आ सकें।

सोच समझ कर दोस्त बनायें :

आपको दोस्त बनाते समय ही इस बात का ध्यान रखना चाहिए की उनके अंदर क्या गुण हैं और कहीं वह टॉक्सिक तो नहीं। दोस्ती करने से पहले ऐसी बातों की पुष्टि जरूर कर लें ताकि भविष्य में दिक्कत न हो सके।

मेरा नाम सुनेना है और मैं बीते पाँच वर्षों से हिंदी कंटेंट लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य, मानसिक सेहत, पारिवारिक रिश्ते, बच्चों की परवरिश और सामाजिक चेतना से जुड़े विषयों पर काम किया है। वर्तमान में मैं...