जानिए क्यों रहते हैं पति-पत्नी के बीच सीक्रेट्स
कुछ ऐसे ही कारण बताते है जिसकी वजह से पत्नी अपने मन की बात पति को नहीं बता पाती हैं।
Hide Things from Husband: पति-पत्नी का रिश्ता एक ऐसा रिश्ता है जहाँ इंसान अपने दिल की हर बात खोलकर अपने पार्टनर के सामने रख देता है। शादीशुदा कपल्स सबसे ज्यादा एक दूसरे पर विश्वास करते हैं। कपल्स को अच्छे रिश्ते के लिए भी ये सलाह दी जाती हैं कि वो एक दूसरे से कुछ न छिपाएं। दोनों के बीच में किसी भी तरह की औपचारिकता की जरूरत नहीं होती है, इसलिए वे एक दूसरें को कुछ भी बता सकते हैं।
हालाँकि हर कपल्स में ऐसा नहीं होता है, कुछ जोड़े अपने पार्टनर से कोई न कोई बात अवश्य छिपा लेते हैं। वहीं जब पत्नी की बात आती है, तो वह अपने पति से कुछ भी छिपाती है तो इसके पीछे कुछ न कुछ खास कारण होता है। ऐसी कई वजह है जिसके कारण पत्नी को अपने पति से झूठ बोलना पड़ता है और उन्हें मज़बूरी में अपने पति से बातें छिपानी पड़ती है। चलिए आपको इस लेख में कुछ ऐसे ही कारण बताते है, जिसकी वजह से पत्नी अपने मन की बात पति को नहीं बता पाती हैं।
अच्छी अंडरस्टैंडिंग ना होना

कपल्स के बीच में आपसी समझ होना सबसे ज्यादा जरुरी है, जो उनके रिश्ते को मजबूत बनाती हैं लेकिन जब किसी कपल्स में अंडरस्टैंडिंग की कमी हैं, तो ये सबसे बड़ी वजह है जब पत्नी अपने पति से अपने मन की बात नहीं बता पाती हैं। पुरुष और महिलाओं के स्वभाव में बहुत अंतर होता जहां महिलाओं का स्वभाव इमोशनल होता है। वो सभी सिचुएशन को अपने इसी स्वभाव के साथ देखती हैं तो वहीं पुरुष सभी सिचुएशन को प्रैक्टिकली देखते हैं। इसकी वजह से दोनों के बीच अंडरस्टैंडिंग नहीं बन पाती है। कई बार ऐसे में पत्नी को लगता हैं कि अगर वो अपने मन की बात पति के सामने रखेगी, तो वो नाराज़ न हो जाए या गुस्सा न करने लगें या फिर कई बार उसे ये भी डर लगा रहता है कि उसके इमोशन या फीलिंग का मजाक न बन जाए। ऐसी सिचुएशन में ज्यादातर महिलाएं अपनी मन की बात अपने तक ही रखती हैं।
सभी रिश्तों को एक साथ बनाकर रखने के लिए

लड़की शादी घर के जब ससुराल जाती है, तो न वो सिर्फ पत्नी बनती है बल्कि एक बहू, भाभी, चाची, ताई भी बन जाती है। ऐसे में उसे इन सब रिश्तों के साथ अपने फर्ज़ निभाने होते हैं। उसे अपने नए और पुराने परिवार के रिश्तों को भी साथ में लेकर चलती है। ऐसे में कई बार ऐसी परिस्थिति आती है जब उसे इन रिश्तों के साथ पति से कई तरह की बाते छिपानी पड़ जाती हैं।
फाइनेंशियल इंडिपेंडेंसी के लिए

भारतीय समाज में ऐसा माना जाता है कि महिला घर की लक्ष्मी होती है। इसलिए घर चलाना भी महिला की ही जिम्मेदारी होती है। ऐसे में ज्यादातर मामले में ऐसा होता है कि पत्नी पैसों के मामले में पति से झूठ बोल देती हैं। ज्यादातर महिलाएं पति की नज़रों से छुपकर कुछ पैसे जरुर जोड़ कर रखती हैं, जिसे वो किसी मुसीबत के समय में इस्तेमाल कर सकें।
पति के स्वभाव के कारण

हर इंसान अलग-अलग स्वभाव का होता है और अगर पति गुस्से वाला हो, तो ऐसे में पत्नी कई मामलों में उसके गुस्से से बचने के लिए झूठ बोलती हैं। गुस्से स्वभाव के कारण वो पति के आगे कुछ भी बोलने या शेयर करने से पहने कई बार सोचती हैं कि उस बात पर उसके पति का रिएक्शन क्या होगा।
