Sex
Sex

सप्ताह में कितनी बार करनी चाहिए सेक्स?

How much sex should couples have : कपल्स के बीच सेक्स होना, एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। कुछ कपल्स के मन में सवाल रहता है कि उन्हें 1 सप्ताह में कितनी बार सेक्स करना चाहिए? आइए जानते हैं इस बारे में-

Sex Tips: कपल्स के बीच सेक्स एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जो न सिर्फ शारीरिक संतुष्टि का साधन है बल्कि भावनात्मक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी माना जाता है। कपल्स के बीच सेक्स होना, अपनी भावनाओं को प्रकट करना होता है। लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि सप्ताह में कितनी बार सेक्स करना चाहिए? तो आपको बता दें कि सप्ताह में कितनी बार सेक्स करना चाहिए? इसका कोई एक सही उत्तर नहीं है, क्योंकि यह पूरी तरह से व्यक्तिगत प्राथमिकताओं, जीवनशैली, स्वास्थ्य और पार्टनर के साथ संबंधों पर निर्भर करता है। आइए इस विषय को विस्तार से समझते हैं।

हर व्यक्ति की शारीरिक और मानसिक जरूरतें अलग होती हैं। कुछ कपल्स सप्ताह में कई बार सेक्स करते हैं, जबकि अन्य के लिए महीने में कुछ ही बार करते हैं और उनके लिए यह पर्याप्त हो सकता है। यह पूरी तरह से उनकी आपसी सहमति और संतुष्टि पर आधारित होता है। ऐसे में सेक्स करने की संख्या पर विचार न करें।

Couple Sex
Couple Sex

युवावस्था में सेक्स की इच्छा और आवृत्ति अधिक हो सकती है, जबकि उम्र बढ़ने के साथ यह कम हो सकती है। इसके साथ ही स्वास्थ्य की स्थिति, हार्मोनल संतुलन और फिटनेस सेक्स की आवृत्ति को प्रभावित करते हैं। वहीं, नए रिश्तों में सेक्स अधिक हो सकता है, जबकि लंबे समय के रिश्तों में यह स्थिर हो सकता है।

कुछ अध्ययनों के मुताबिक, एक हेल्दी कपल्स को सप्ताह में औसतन 1से 3 बार सेक्स करना चाहिए। रिपोर्ट्स का कहना है कि जो जोड़े सप्ताह में एक बार सेक्स करते हैं, वे अधिक संतुष्ट और खुश महसूस करते हैं। बार-बार सेक्स करने से खुशी में अतिरिक्त बढ़ोतरी नहीं होती, लेकिन कम करने से संतुष्टि कम हो सकती है।

  • सेक्स के दौरान शरीर एंडोर्फिन और ऑक्सीटोसिन रिलीज़ करता है, जो तनाव को कम करने में मदद करता है।
  • नियमित सेक्स रक्तचाप को स्थिर रखने में सहायक होता है।
  • सप्ताह में 1-2 बार सेक्स करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
  • सेक्स कार्डियोवैस्कुलर स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।
Sex Benefits
Sex Benefits

कई विशेषज्ञ मानते हैं कि सेक्स की गुणवत्ता उसकी मात्रा से अधिक महत्वपूर्ण है। यदि दोनों साथी भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं और सेक्स का आनंद लेते हैं, तो यह उनके रिश्ते और स्वास्थ्य दोनों के लिए फायदेमंद होगा।

सप्ताह में कितनी बार सेक्स करना चाहिए, इसका कोई निर्धारित नियम नहीं है। यह पूरी तरह से आप और आपके साथी की इच्छाओं और आरामदायक स्थिति पर निर्भर करता है। एक स्वस्थ और खुशहाल संबंध के लिए सेक्स के साथ-साथ भावनात्मक जुड़ाव, आपसी समझ और सम्मान भी जरूरी है। नियमित सेक्स शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, लेकिन इसकी गुणवत्ता को प्राथमिकता दें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...