Premature Ejaculation
Premature Ejaculation

Premature Ejaculation: क्या आपके पति बेड पर जल्दी क्लाइमैक्स से परेशान है? शर्मिंदगी महसूस करते हैं? ये शीघ्रपतन एक ऐसी समस्या है, जिसके बारे में बात करने में पुरुष हमेशा असहज तथा शर्मिंदगी महसूस करते हैं। शीघ्रपतन पुरुष में पाए जाने वाली एक आम यौन समस्या है, जिसमें सेक्स के दौरान जल्दी वीर्य स्खलित हो जाता है। यह स्थिति पुरुषों के लिए अपमानजनक हो सकता है। कई बार शीघ्रपतन की समस्या के कारण पुरुष अपने अंदर आत्मविश्वास की कमी महसूस करते हैं, तथा अपने साथी के साथ सहज संबंध बनाने से भी कतराते हैं। शीघ्रपतन की समस्या कई बार अल्पकालिक होती है, कई बार दीर्घकालिक हो सकती है। अल्पकालिक समस्या का कारण यौन का पहली बार होना या फिर यौन करते समय तनाव में होना हो सकता है।

संभोग के समय लिंग योनि में जाने के बाद एक मिनट से पहले वीर्य का स्खलित हो जाना।

फोरप्ले के समय ही वीर्य का स्खलित हो जाना।

उत्तेजित होते ही वीर्य स्खलन हो जाना।

Premature Ejaculation
Premature Ejaculation

तनाव: अगर सेक्स से पहले किसी प्रकार का तनाव है या सेक्स करते वक्त तनाव लेते हैं तो इसका सेक्स परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है। यह तनाव आपके करियर या निजी जीवन से जुड़ा हुआ हो सकता है। किसी भी प्रकार का तनाव शीघ्रपतन का कारण हो सकता है।

अनुभव की कमी: शुरुआती दौर में जब यौन पुरुषों के लिए नया अनुभव होता है तो वह अपनी उत्तेजना पर नियंत्रण नहीं रख पाते जिससे शीघ्रपतन हो जाता है।

हार्मोनल कारण: पुरुषों के अंदर टेस्टोस्टेरोन हार्मोन जो वीर्य को संतुलित करने का कार्य करता है। इसके संतुलन के कारण भी शीघ्रपतन जल्दी हो जाता है।

स्वास्थ्य परेशानी: किसी तरह की मेडिकल समस्या जैसे; प्रोस्टेट ग्रंथि या तंत्रिका तंत्र में परेशानी भी शीघ्रपतन का कारण हो सकती है।

मास्टरबेशन: अगर पुरुष को बहुत अधिक मास्टरबेशन की आदत है तो यह भी उसके शीघ्रपतन की समस्या का कारण बन सकता है।

कंडोम का इस्तेमाल: संभोग के समय कंडोम का इस्तेमाल उत्तेजना को धीमा कर देता है। जिससे वीर्य स्खलन का समय बढ़ जाता है।

तनाव मुक्त: संभोग करते समय तनाव न लें, अपने आप को संतुलित रखें। तनाव मुक्त होकर संभोग करना सेक्स टाइम को बढ़ा देता है।

स्टॉप-स्टार्ट: संभोग के दौरान जब भी लगे वीर्य निकलने वाला है, तब रुक जाएं, गहरी सांस लें, अपना ध्यान सेक्स से हटाएं, फिर दोबारा शुरू करें। ऐसा करने से वीर्य स्खलन का समय बढ़ जाता है।

आहार: अपने आहार में आंवला,शतावरी, अश्वगंधा, बादाम, अखरोट जैसी चीज शामिल करें जो की शक्ति बढ़ाने में मददगार है।

व्यायाम: नियमित रूप से दिन में 30 मिनिट वॉक करें तथा व्यायाम करें इससे आप शारीरिक रूप से फीट तथा मानसिक रूप से तनाव मुक्त रह सकते हैं।

अगर आपको या आपके साथी को लगता है की समस्या गंभीर है, इससे आपके रिश्ते पर प्रभाव पड़ता है तो डॉक्टर से मिलें, उनके द्वारा सुझाए गए जांच करवाएं, दवाइयां लें। अगर आपको किसी से बात करने की जरूरत महसूस हो तो काउंसलर से या फिर सेक्सोलॉजिस्ट से मिले।

निशा निक ने एमए हिंदी किया है और वह हिंदी क्रिएटिव राइटिंग व कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। वह कहानियों, कविताओं और लेखों के माध्यम से विचारों और भावनाओं को अभिव्यक्त करती हैं। साथ ही,पेरेंटिंग, प्रेगनेंसी और महिलाओं से जुड़े मुद्दों...