Vastu Tips for Bathroom Plants
Vastu Tips for Bathroom Plants

Bathroom Plants Vastu: घर का रख-रखाव यदि वास्तु शास्त्र के अनुसार हो तो घर की सुख-समृद्धि और खुशहाली बढ़ती है। इसलिए घर पर वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करना चाहिए। वास्तु नियमों की अनदेखी करने पर वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है। रसोईघर, पूजाघर, लिविंग रूम और स्टडी रूम से लेकर वास्तु शास्त्र में बाथरूम को लेकर भी कई नियम बताए गए हैं। दरअसल बाथरूम ऐसी जगह है, जहां नकारात्मक ऊर्जा का संचार बहुत तेजी से होता है। इसलिए खासकर बाथरूम से जुड़ी गलतियां बिल्कुन न करें।

बाथरूम को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना अच्छी आदत है, लेकिन आजकल लोग बाथरूम की साज-सवाजट भी करते हैं, जिससे कि बाथरूम सुंदर दिखे। बाथरूम की साज-सजावट करने में कोई हर्ज नहीं है, लेकिन आजकल लोग बाथरूम में इंडोर प्लांट्स भी लगाते हैं, जिससे जाने-अनजाने वो वास्तु दोष को बढ़ाते हैं। पेड़-पौधे लगाने से वहां की नमी और हवा की गुणवत्ता बेहतर होती है। वातावरण शुद्ध और सकारात्मक होता है, लेकिन हर पौधा वातावरण और वास्तु अनुसार उपयुक्त नहीं होता है।

अगर आप भी अपने बाथरूम में पौधे लगाते हैं तो सतर्क हो जाइए, क्योंकि बाथरूम में कुछ पौधों को लगाना वास्तु दोष का कारण बन सकता है। इसका नकारात्मक प्रभाव घर-परिवार पर पड़ सकता है और कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में बाथरूम में पौधे लगाकर आप वास्तु दोष और नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा रहे हैं। इसलिए यह जान लीजिए कि वो कौन से पौधे हैं, जिन्हें बाथरूम में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि बाथरूम में इन पौधों को लगाना दुर्भाग्य का कारण बन सकता है।

मनी प्लांट:-

Bathroom Plants Vastu-Vastu Tips for Money Plants
Vastu Tips for Money Plants

मनी प्लांट को वास्तु शास्त्र में बहुत शुभ पौधा माना जाता है। यह पौधा धन,समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। लेकिन बाथरूम में मनी प्लांट लगाने से बचना चाहिए। इसका कारण यह है कि मनी प्लांट्स का संबंध मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह से होता है, अगर आप इसे बाथरूम में लगाते हैं तो इससे शुक्र ग्रह से अशुभ फल प्राप्त होंगे और धन-संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप वास्तु अनुसार घर के अन्य कमरों में इसे लगा सकते हैं।

जेड प्लांट:-

Vastu Tips For Jade plants
Vastu Tips For Jade plants

मनी प्लांट की तरह ही वास्तु शास्त्र में जेड प्लांट को भी बहुत ही शुभ पौधा माना जाता है। फेंगशुई में तो इसे लकी पौधा कहा जाता है। मान्यता है कि मुख्य द्वार, बालकनी, आंगन आदि में जेड प्लांट लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार तेजी से बढ़ता है। लेकिन बाथरूम मे जेड प्लांट लगाना अशुभ होता है और इससे भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

बोनसाई पौधा:-

Vastu Tips For Bonasai Plants
Vastu Tips For Bonasai Plants

बोनसाई का पौधा दिखने में बहुत आकर्षक और सुंदर होता है। लेकिन घर के लिए यह पौधा शुभ नहीं माना जाता है। आप इसे बालकनी या आंगन आदि तक ही सीमित रखें। इसलिए बोनसाई का पौधा घर या बाथरूम में नहीं लगाना चाहिए।

इसके साथ ही बाथरूम में तुलसी, कैक्टस,लैवेंडर,ऐलोवेरा, रोज प्लांट आदि को भी भूलकर न लगाएं। ये पौधे वास्तु शास्त्र के मुताबिक बाथरूम में रखना बहुत अशुभ होता है। इसके साथ ही इन पौधों को अच्छी धूप और कम नमी की जरूरत होती है। इसलिए बाथरूम के वातावरण के अनुसार ये पौधे उपयुक्त भी नहीं हैं।

मेरा नाम पलक सिंह है। मैं एक महिला पत्रकार हूं। मैं पिछले पांच सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैं लाइव इंडिया और सिर्फ न्यूज जैसे संस्थानों में लेखन का काम कर चुकी हूं और वर्तमान में गृहलक्ष्मी से जुड़ी हुई हूं। मुझे...