After Sex Thinking: सेक्स किसी भी रिलेशनशिप को खुशहाल और ताजगी भरा बनाए रखने की चाबी हो सकता है। सेक्स के दौरान कपल एक दूसरे के लिए अपने प्यार को जाहिर करते हैं। जहां सेक्स में दोनों एक दूसरे में डूब जाना चाहते हैं, वहीं सेक्स के बाद दोनों के इमोशन एक दूसरे से काफी अलग भी हो सकते हैं।
सेक्स करने के बाद दो चीजें हो सकती हैं। पहली जिसमें या तो पार्टनर को हग करने का दिल करेगा और दूसरी जिसमें सेक्स के बाद कमरे से तुरंत बाहर जाने का दिल करेगा। हालांकि ऐसे कई लोग हैं जो सेक्स के बाद अपने पार्टनर को स्मूच करना पसंद करते हैं। तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें सेक्स के बाद तुरंत नींद आ जाती है और वो सो जाते हैं।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक ज्यादातर लोगों के दिमाग में कई चीजें चलती रहती हैं। फिर वो कोई पुरूष हो या महिला। दोनों ही मेंटल तौर पर काफी एक्साईटेड हो जाते हैं। लेकिन सेक्स करने के बाद असल में दोनों के दिमाग में क्या क्या चलता है ये दोनों ही एक दूसरे के बारे में जानना चाहते होंगे।। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो चलिए जानते हैं, इस बारे में।
After Sex Thinking: महसूस होता है जुड़ाव

सेक्स के बाद महिलाएं अपने पार्टनर से पहले से ज्यादा जुड़ाव महसूस करती हैं। सेक्स के बाद वो उके करीब रहना चाहती हैं और उनकी उंगलियों से खेलना चाहती हैं। महिलाएं खुद को तनाव मुक्त भी महसूस करती हैं।
अटपटी सोच

सेक्स के बाद पुरुषों को काफी अच्छा महसूस होता है। लेकिन वो ये सोचते हैं कि,वो कोई पाप कर रहे हैं और जिस वजह से किसी रिश्ते में टिक नहीं पाते।
यह भी पढ़ें | Fexting Problem: क्यों आपको टेक्स्ट मैसेज पर नहीं झगड़ना चाहिए?
कमरे से बाहर निकलने की सोच

सेक्स के बाद महिलाएं सोचती हैं कि वो अपने पार्टनर की बाहों में क्यों हैं? वो तुरंत कमरे से बाहर निकलने की सोचती हैं। वो अपने फ्यूचर के बारे में ज्यादा सोचती हैं। और दिमाग किसी ना किसी प्लानिंग में लगा रहता है।
सैटिस्फाई करने की सोच
सेक्स के बाद अक्सर पुरुषों एक दिमाग में ये ख्याल जरुर आता है कि, क्या उन्होंने अपनी पार्टनर को सैटिस्फाई किया? क्या वो जैसा चाहती थीं, वैसा हुआ या नहीं। वो की वजह से कुछ पूछ ही पाते और सोचते ही रह जाते है।
सेक्स के बाद सफाई की सोच

महिलाएं सेक्स के बाद हमेशा अपने पार्टनर की सफाई के बारे में सोचती हैं। उनके दांतों की सफाई, शरीर की सफाई जैसे कई सवाल उनके मन में जरूर आते हैं।
एक्स-गर्लफ्रेंड को लेकर सोच
हालांकि ऐसा सोचना वाकई शर्मिंदगी का कारण बन सकता है, लेकिन सेक्स के बाद अक्सर महिलाएं अपने पार्टनर के बारे में यही सोचती हैं कि, इससे पहले उनके पार्टनर ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ भी ऐसे ही सेक्स किया होगा।
तो ये थी महिलाओं और पुरुषों के बारे में कुछ ऐसी बातें तो जो सेक्स करने के बाद उनके दिमाग में चलती हैं।
