सर्व- 4 तैयारी में समय- 10 मिनट बनने में समय 15 मिनट
सामग्रीः
- अच्छी क्वालिटी के पके आम 2,
- नींबू का रस 2 बड़े चम्मच,
- क्यूब में कटा पपीता 1 कप,
- पाईनएप्पल छोटे क्यूब में कटा 1/2 कप,
- सेब क्यूब में कटा 1 कप
- अनार के दाने 2 बड़े चम्मच।
विधिः
- आम को छीलकर टुकड़ों में काटें और इसमें आधा कप पानी व नीबू का रस डालकर मिक्सी में चर्न करें।
- आम की प्यूरी को प्रिफज में खूब ठंडा करें।
- एक सलाद प्लेट में मैंगो प्यूरी डालें, उस पर सभी कटे पफल डालकर
- चम्मच से प्यूरी में मिला दें।
- अनार के दानों से सजायें और सर्व करें।
