Home Color Vastu: घर की छोटी-बड़ी चीजों से सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा जुड़ी होती है। इसलिए घर के निर्माण से लेकर रख-रखाव सभी चीजों में हम वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करते हैं। वास्तु शास्त्र जीवन में अहम भूमिका निभाते हैं। वास्तु शास्त्र में हर वस्तु के ले नियम, दिशा और निर्देश बताए गए हैं जिनका पालन करने से परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। घर का निर्माण कराते समय तो अधिकतर लोग वास्तु के नियमों को ध्यान में रखते हैं। लेकिन जब बात आती है घर की रंगाई-पुताई यानी पेंटिंग की तो लोग बस ऐसा रंग चुन लेते हैं तो आंखों को भाए या जो रंग व्यक्ति का फेवरेट हो। लेकिन ध्यान रखें अगर आप गलत रंग से दीवारों की पेंटिग करा लेते हैं जो इसका नकारात्मत असर पूरे घर-परिवार पर पड़ सकता है। इसलिए घर की दीवारों के लिए रंगों का चयन करते समय वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन जरूर करें।
जाने अनजाने में अगर आप अपने घर पर अशुभ रंग कराते हैं तो इससे जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है, क्योंकि घर की दीवारे आपके भाग्य और कर्म से जुड़ी होती है। इसलिए दीवारों का रंग ऐसा होना चाहिए जिससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित हो। दीवारों में सही रंग कराने से न सिर्फ आपके घर की रौनक बढ़ेगी बल्कि इससे भाग्य में भी निखार आता है और तमाम परेशानियों से छुटकारा मिलता है। इसलिए भूलकर दीवारों के लिए ऐसे रंगों का चयन न करें, जिन्हें वास्तु शास्त्र में अशुभ माना जाता है। दीवारों पर किया गया अशुभ रंग आपके दुर्भाग्य का कारण बन सकता है।

दीवारों के लिए कौन सा रंग अशुभ

- अपने घर की दीवारों पर भूलकर भी काले रंग का पेंट न कराएं। काले रंग का पेंट बेडरूम, लिविंग रूप, किचन, बाथरूम, बच्चों के स्टडी रूम या पूजाघर किसी भी कमरे या कोने के लिए शुभ नहीं माना जाता है।
- हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में काले रंग को अशुभता का प्रतीक माना गया है। इसलिए शुभ-मांगलिक कार्यों में इस रंग का प्रयोग करना वर्जित होता है। इसी तरह वास्तु के अनुसार काला रंग घर की दीवारों के लिए भी शुभ नहीं होता है। दीवारों पर काला रंग होने से नकारात्मक ऊर्जा तेजी से प्रभावित होती हैं।
- ज्योतिष शास्त्र में काले रंग का संबंध शनि और राहु से बताया गया है। घर पर राहु की उपस्थिति दरिद्रता, अशांति और स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है।
- काला रंग के अलावा आप वास्तु शास्त्र के अनुसार कमरों के अनुसार अन्य रंगों का प्रयोग कर सकते हैं। जैसे रसोई के लिए लाल, नारंगी, नीला या हरा, बेडरूम के लिए पिंक, हल्का ब्लू, पेस्टल ग्रीन, स्डटी रूम के लिए हल्का लाल, गुलाबी, हल्का नीला या हरा रंग लिविंग रूप के लिए हल्का नीला, गुलाबी या स्लेटी पीला रंग करा सकते हैं। वहीं बाथरूम के लिए सफेद रंग का पेंट अच्छा माना जाता है।
