मॉडल, एक्‍ट्रेस, टीवी होस्‍ट और फैमिना कवर गर्ल की फर्स्ट रनरअप (2006) रह चुकी हैं, सौम्या टंडन को कौन नहीं जानता है। शाहिद कपूर और करीना कपूर की फिल्म ‘जब वी मेट’ में करीना के बहन के रोल में नजर आ चुकी सौम्या को पहचान एंड टीवी के फेमस सीरियल ‘भाभी जी घर पर है’ से मिली। खूबसूरत स्लिम-ट्रिम गोरी मेम उर्फ़ अनीता नारायण के कैरेक्टर को लोगों ने काफी पसंद किया और सभी के दिल में खास जगह बना ली है। आपको बता दे सौम्या टंडन ने अपने बैंकर ब्वॉयफ्रेंड सौरभ देवेंद्र सिंह से 10 साल डेट करने के बाद दिसंबर, 2016 में चुपचाप शादी कर ली थी। पिछले साल 14 जनवरी 2019 को उन्होंने बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम ‘मिरान’ रखा है। यह नाम उन्हें सिंगापुर के एक फैन ने सुझाया था।

कनेक्शन धीरे-धीरे जुड़ा

हॉस्पिटल में जब मेरे बेटे को मेरे पति ने गोद में लिया तो उनकी  ख़ुशी का ठिकाना नहीं था लेकिन मुझे इस अहसास को स्वीकारने  करने में 12 घंटे लग गये, क्योंकि मैं दर्द में थी इसलिए मुझे उससे कनेक्ट होने में थो़ड़ा समय लगा। पर मेरे पति उससे घंटों बात करते रहते थे , यहां तक कि जब वो सोता भी रहता था , तब भी वो उससे बात करते थे । पर मेरा कनेक्शन धीरे-धीरे जुड़ा।

मेरी दुनिया है वो

सौम्या कहती हैं कि बेटे को देखकर मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि मैं मां बन गई हूं। ऐसा फील हो रहा था कि दुनिया की सारी खुशी गॉड मुझे दे दी है। एक मां के  लिए उसका बच्चा क्या होता है वो एक मां ही बता सकती है।  मेरे लिए मेरा बेटा मिरान  मेरी दुनिया है।

बच्चा मेरी पहली प्राथमिकता है

मां बनने के बाद मेरी प्राथमिकताएं बदल गयी है। अब बच्चा मेरी पहली प्राथमिकता है। यह बात सच है कि मैं एक्टिंग को भी बैक सीट पर नहीं रखना चाहती, क्योंकि एक्टिंग मेरी पहचान है। पर इसका मतलब ये नहीं कि मैं अपने बेटे को  इग्नोर कर दूं। मैं अब ऐसे प्रोजेक्ट पर काम करुंगी ,जहां थोड़ा कम समय देना पड़े और जहां मैं अपने बच्चे को लेकर जा सकूं ताकि पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बना रहे।

खुद की देखभाल जरुरी है

सौम्या कहती हैं कि दूध पिलाने वाली मां के लिए खुद की देखभाल करना बहुत ज़रूरी है।  इसलिए मैंने अपने आहार का ध्यान रखने के लिए एक बिंदु बनाया, ताकि मैं पूरा आहार ले सकूं , जो एक मां के बहुत जरुरी होता है। वैसे मैं बहुत तैलीय, घी, वसायुक्त, आदि खाना नहीं लेती पर मिठाई पर कंट्रोल  करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

खुद पर भी दे रही हूं ध्यान

बेटे के जन्म के बाद मैं अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दे रहीं हूं। अपने वजन को कम करने के लिए जिम और योग कर रहीं हूं। पर कोई  भी एक्सरसाइज करने ने पहले एक्सपर्ट की सलाह जरुर लेती हूं ।

ये भी पढ़ें  –

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।