Haldi Ceremony Significance
Haldi Ceremony Significance

क्या आप जानते हैं शादी से पहले हल्दी की रस्म क्यों होती है? वजह जानकर होंगे हैरान: Haldi Ceremony Significance

आज हम आपको बताएंगे कि किस धार्मिक कारण की वजह से दूल्हा-दुल्हन को शादी से पहले हल्दी लगाई जाती है।

Haldi Ceremony Significance: हिंदू धर्म में शादी के दौरान कई तरह की रस्में निभाई जाती हैं, और हर एक रस्म का अपना एक खास महत्व होता है। इन्हीं रस्मों में से एक है हल्दी की रस्म। शादी से पहले इस रस्म में दूल्हा और दुल्हन को हल्दी लगाई जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन को हल्दी ही क्यों लगाई जाती है और इसका धार्मिक महत्व क्या है? शायद आपके पास इस सवाल का जवाब न हो, लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है। आज हम आपको बताएंगे कि किस धार्मिक कारण की वजह से दूल्हा-दुल्हन को शादी से पहले हल्दी लगाई जाती है।

What is the religious reason
What is the religious reason

हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य के दौरान भगवान विष्णु की पूजा से की जाती है, और उनकी पूजा में हल्दी का खास महत्व होता है। इसी कारण विवाह से पहले दूल्हा-दुल्हन को हल्दी लगाई जाती है, क्योंकि हल्दी को सौभाग्य और शुभता का प्रतीक माना जाता है और भगवान विष्णु भी वर वधु को आने वाले की शुरुआत के लिए अपना आशीर्वाद देते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बृहस्पति को विवाह और वैवाहिक संबंधों का कारक ग्रह माना गया है। कहा जाता है कि हल्दी लगाने से बृहस्पति ग्रह की कृपा बनी रहती है, जिससे शादीशुदा जिंदगी में खुशियां आती हैं। यही कारण है कि विवाह से पहले दूल्हा और दुल्हन को हल्दी लगाने से वैवाहिक जीवन सदैव सुखमय रहता है।

शादी से पहले हल्दी लगाने का एक और कारण यह है कि शादी के समय दूल्हा-दुल्हन पर सबकी ही नजर होती है। हर कोई अलग अलग भाव से वर वधु को देखता है। कुछ लोग बहुत ही अच्छे भाव से देखते हैं, तो कुछ लोग जलन या बुरी सोच के साथ भी देख सकते हैं। माना जाता है कि हल्दी लगाने से दूल्हा-दुल्हन पर बुरी नजर का असर बिल्कुल नहीं होता और उनकी खुशियों को किसी की नजर नहीं लगती। इसलिए हल्दी की रस्म की जाती है।

Haldi Ke Upay
Haldi Ke Upay

अब तक हमने हल्दी लगाने के धार्मिक कारण के बारे में बात की। अगर इसके साइंटिफिक कारण की बात करें, तो हल्दी हेल्थ और स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को संक्रमण से बचाते हैं। साथ ही, हल्दी त्वचा में निखार भी लाती है। इसलिए शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन को हल्दी लगाई जाती है, ताकि शादी वाले दिन उनकी त्वचा चमकदार और सुंदर दिखे।

शादी के समय हल्दी की रस्म में सिर्फ हल्दी ही नहीं लगाई जाती, बल्कि इस मौके पर ज़्यादातर लोग पीले रंग के कपड़े पहनते हैं और पीले रंग की चीज़ों का ही ज़्यादा इस्तेमाल होता है। दरअसल, माना जाता है कि पीला रंग नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का बहाव होता है। यही कारण है कि हल्दी की रस्म में पीले रंग का विशेष महत्व होता है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...