टेम्परेचर दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। घर को ठंडा रखने के लिए लोगों ने कई तरीकों का सहारा लेना शुरू कर दिया हैं। बहुत से घरों में कूलर और एअर कंडीशनर चलने लगे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इन सब के अलावा कुछ पौधों की मदद से टेम्परेचर को लगभग 5-6 डिग्री तक कम किया जा सकता है। आज हम आपको ऐसे ही प्लांट्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें घर में लगाने से समर सीजन में भी घर कूल-कूल बना रहता है। इन पौधों को अपने घर की बालकनी या आंगन में लगाया जा सकता है।
1. एलोवेरा
एलोवेरा एक रिफ्रेशिंग प्लांट है। घर में इसको लगाने से न केवल वहां का टेम्परेचर कम होता है बल्कि यह हवा को स्वच्छ और पॉलयूशन फ्री भी बनाता है।

2. बेबी रबर प्लांट
कमरे को ठंडा और फ्रेश रखने के लिए यह प्लांट बैस्ट है। घर की सजावट के साथ ही यह पौधा हवा से अशुद्धियों को भी दूर करने में मददगार होता है।

3. फर्न
फर्न मॉइस्चर को बनाए रखने में काफी मददगार होता है। इसे आप रूम में भी लगा सकते हैं। यह हवा को साफ और फ्रेश करने के साथ-साथ गर्मी को भी कम करता है।

4. ऐरेका पाम ट्री
यह ट्री प्राकृतिक रूप से वातावरण में नमी को बनाए रखता है, जिससे घर में हमेशा ठंडक का एहसास होता है। यह हवा से हार्मफुल पदार्थों को भी दूर करता है।
5. गोल्डन पोथोस
इस पौधे को अधिक पानी की जरूर नहीं होती है। इसकी खूबसूरत पत्तियां रूम की शोभा बढ़ाने के साथ ही घर को भी ठंडा रखती हैं।

6. स्नेक प्लांट
स्नेक प्लांट गर्मी के तापमान को कम रखता है। इसके साथ ही यह प्लांट ट्राईक्लोरोएथिलीन, बेंजीन, नाइट्रोजन ऑक्साइड जैसी कई विषैले पदार्थों को सोखकर हवा को शुद्ध करता है।

