कंदील

 

  • सबसे पहले चित्रानुसार 4 बड़ा वुडन स्कवेयर, 8 छोटा वुडन ट्रायएंगल और 8 छोटा वुडन स्टिक के ऊपरी और निचले हिस्से को आपस में जोड़कर आयताकार में धागों की सहायता से बांधें।
  • फिर ट्रैंगल स्कवेयर और रैक्टैंगल आकार में कलरफुल टिशू पेपर काटकर चिपकाएं।
  • इसके बाद रिबन से चैक्स का डिजाइन बना लें। कलरफुल रिबन को लाइन की तरह चिपकाएं।
  • अब प्लेन पेपर को रिबन की तरह लंबी पतली  स्ट्रिप्स में काट लें,
  • फिर इसे कंदीलों के नीचे चिपकाएं।

रंगोली

 

  • सबसे पहले अपने मनचाहे कलर का क्राफ्ट पेपर लें और पेंसिल की सहायता से गोले की शेप बना लें।
  • फिर इसके बाद 10 आम की शेप और 5 पत्तियों की शेप बना लें। स्कैच की गई शेप्स को कटर या कैंची की सहायता से काट लें।
  • अब आम और पत्तियों को कटी हुई सभी शेप में & आउटलाइनिंग बनाएं। पहली आउटलाइनिंग में गोल्डन छोटी मोतियों की लड़ी चिपकाएं।दूसरी लाइनिंग में सिल्वर मोतियों की लड़ी चिपकाएं। तीसरी लाइन में गोलाकार मध्यम आकार के कलरफुल कुंदन चिपकाएं। बीच के बचे हुए स्थान पर एक बड़ा कुंदन चिपका दीजिए।
  • गोलाकार में भी व्हाइट कुंदन से फूल और कलरफुल कुंदन से आउटलाइनिंग करें।
  • आउटलाइन के बाहर लेस चिपकाएं। फिर इसे घर के द्वार के फर्श पर गोंद की सहायता से चिपकाएं।

 

फ्रेगरेंस कैंडल

  •   

    • फ्रेगरेंस कैंडल बनाने के लिए सबसे पहले एक सेब लें और स्कूपर की सहायता से उसके बीच का गूदा निकाल लें। फिर उसके बीच में रेड कलर की मोटी कैंडल रखें।
    • इसके बाद सेब के चारो ओर छोटी-छोटी चेरी चिपकाएं। फिर उसके ऊपर चक्र फूल और मसाला चिपकाएं।
    • इसके बाद एक तरफ दालचीनी की स्टिक चिपकाएं। एक घंटे के लिए इसे सूखने दें।
    • फिर तैयार कैंडल को किसी छोटी डेकोरेटिव प्लेट पर रखें। बैलेंस बनाने
    • के लिए आप गोंद की सहायता से सेब के निचले हिस्से को ह्रश्वलेट पर चिपका सकते हैं।
    • आप इस अरोमा फ्रेगरेंस वाली कैंडल को साइड टेबल या सेंटर टेबल पर लगाकर जलाएं। 

     फ्लॉवरी टेबल डेकोर 

  • आजकल बाजार में रेडी आॢटफिशियल बॉल, पत्तियां और फ्लॉवर उपलब्ध हैं। आप उन्हें ले लें।
  • फिर एक प्लेट में गोल और मध्यम आकार का मोटा फोम चिपकाएं।
  • अब इसके बाद उस फोम पर 8-10 डेकोरेटिव बॉल के निचले हिस्से में लोहे का पतला तार बांधें और फिर उसे फोम में लगाएं।
  •  अब बचे हुए खाली स्थान में आॢटफिशियल लीव्स यानी पत्तियों को भी तार की सहायता से फोम में लगाएं। अब उसके ऊपर से फूल लगाएं। आप चाहें तो इसमें लाइटिंग भी लगा सकते हैं।