जब भी कभी इंसान पर मुसीबत आती है तो उसे केवल भगवान ही याद आते हैं। हालांकि, भगवान उनकी मुसीबतों को स्वयं दूर तो नहीं कर देते हैं लेकिन हाँ भक्त को हर परेशानी से लड़ने के लिए शक्ति जरूर देते हैं। इसलिए कहा जाता हैं कि जिस घर में भगवान की हर दिन पूजा होती है उस घर में भगवान की कृपा सब पर बनी रहती है।
ज़्यदातर घरों में भगवान की पूजा और अर्चना की जाती है लेकिन पूजा के कुछ नियम होते हैं जिनमें सबसे पहले आता है भगवान को नहलाना। भगवान को स्नान कराते समय कुछ खास बातें यदि ध्यान रखी जाएं तो आपको पूजा का दुगुना लाभ मिल सकता है।
- भगवान को नहलाते समय तांबे के बर्तन का प्रयोग करें और उसी बर्तन में पानी भरकर भगवान को स्नान कराएं।
- भगवान को स्नान कराने के लिए इस्तेमाल होने वाले पानी में थोड़ा सा गंगा जल मिलाकर नहलाए। इससे भी भगवान की पूजा का विशेष लाभ मिलता है।
- नहलाने के बाद भगवान को साफ कपड़े पहनाएं और फिर उनकी पूजा करें। यह उपाय भगवान की कृपा पाने के लिए महत्वपूर्ण है।
- हफ्ते में एक बार पानी के अलावा दूध, दही, शहद से भी भगवान को स्नान कराए। इससे भगवान बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं।
- पूजा में उपयोग होने वाली और दूसरी चीजें जैसे कि घंटी, पूजा का दीपक आदि को भी साफ़ करें।
- स्नान कराने के लिए हमेशा साफ और ताजे पानी का इस्तेमाल करें क्योंकि भगवान की पूजा में सफाई का विशेष महत्व है।
- स्नान कराते समय भगवान की प्रतिमा को एक पात्र में रख लें नहलाने के बाद बचे हुए जल को घर में छिड़क दें। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा का नाश होगा।
- स्नान के बाद भगवान के पास देसी घी का दीपक जलाकर उनका सुमिरन करें।
इस विधि से भगवान को स्नान कराने से आपकी जीवन की तमाम मुश्किलें दूर होती हैं।
