वैसे तो धनतेरस का दिन खरीदारी के लिए बेहद शुभ माना जाता है, लोग इस दिन सोना-चांदी से लेकर नया घर और वाहन तक की खरीदारी करते हैं। लेकिन वहीं धनतेसर पर कुछ चीजों की खरीदारी करना अशुभ माना गया है। जी हां, धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन कुछ चीजों को खरीदना नहीं खरीदना चाहिए। आज हम आपको ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप धनतेरस के दिन इन चीजों को खरीदने के गलती ना करें।

लोहे की चीजें

मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन लोहे से बनी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। दरअसल, मान्यता है कि लोहे की चीजें घर पर लाने पर घर में राहु ग्रह की अशुभ छाया पड़ जाती है और ऐसे में राहु के नकारात्मक प्रभाव स्वरूप घर के सदस्यों की परेशानियां बढ़ने लगती हैं। इसलिए धनतेरस पर लोहे से बनी कोई भी चीज ना खरीदें। 

कांच के सामान

वहीं कांच का संबंध भी राहु ग्रह से होता है, ऐसे में धनतेरस के दिन कांच की चीजें की भी खरीदनी नहीं करनी चाहिए।

एल्युमिनियम का सामान 

लोहे और कांच के अलावा धनतेरस के दिन एल्युमिनियम का सामान भी नहीं खरीदना चाहिए। मान्यता है कि इससे बुरा प्रभाव पड़ता है और घर-परिवार के सदस्यों के साथ कोई बुरी घटना घटित हो सकती है। इसलिए इस दिन एल्युमिनियम का सामान भी खरीदने से बचना चाहिए।

काले कपड़े

धनतेरस के दिन काले कपड़ें या काले रंग की वस्तुओं की खरीदारी भी नहीं करनी चाहिए। दरअसल, मान्यता है कि ये रंग शोक का सूचक होता है, ऐसे में इस रंग के कपड़े या चीजें त्यौहार जैसे शुभ अवसरों पर ना तो खरीदने चाहिए और ना ही उनका प्रयोग करना चाहिए। 

तेल या घी

वहीं इनके अलावा धनतेरस के दिन तेल घी, रिफाइंड जैसी चीजों की खरीदारी करने की भी मनाही होती है। हालांकि धनतेरस पर दीये जलाने के लिए भी तेल और घी की जरूरत पड़ती ही है ऐसे में इन चीजों की पहले से ही खरीदारी कर लें।