मंत्र जप करने से कई तरह की बाधाएं दूर होती है साथ ही मानसिक शांति भी मिलती है। यही कारण है कि शास्त्रों में मंत्रों की शक्ति का विस्तार में वर्णन देखने को मिलता है। इन्हीं मंत्रों में से सबसे प्रभावशाली है गायत्री मंत्र। इसके जप से व्यक्ति को कई फायदे होते हैं। आइए जानते है इस मंत्र के कुछ फायदों के बारे में।

गायत्री मंत्र – ऊँ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि। धियो यो न: प्रचोदयात्।।

  • गायत्री मंत्र-जप से सबसे ज्यादा फायदा स्टूडेंट्स को पहुंचता है। अगर किसी बच्चे का पढ़ने में मन नहीं लगता है, तो हर दिन गायत्री मंत्र का जप करने से समस्या का समाधान हो जाता है।
  • व्यापार में लगातार हानि हो रही हो या फिर सफलता बार-बार दरवाजे तक आकर रुक जाती हो, तो गायत्री मंत्र का जाप करना आपके लिए बहुत शुभ है। शुक्रवार के दिन पीले कपड़े पहनकर गायत्री मंत्र का जाप करने से समस्या से छुटकारा मिल जाता है।
  • नियमित रूप से गायत्री मंत्र का जाप करने से गंभीर से गंभीर बीमारी भी दूर हो जाती है। किसी भी शुभ मुहूर्त में कांसे के बर्तन में पानी भरकर 108 बार गायत्री मंत्र का नित जाप करने से रोग दूर भागते हैं।
  • नियमित रूप से गायत्री मंत्र जपने से ज्ञान की वृद्धि होती है।
  • गायत्री मंत्र में कुल चौबीस अक्षर हैं, जो कि 24 शक्ति-सिद्धियों के प्रतीक हैं। इसी वजह से ऋषियों ने गायत्री मंत्र को सभी प्रकार की मनोकामना को पूरा करने वाला बताया है।
  • अगर विवाह में किसी तरह की बाधा आ रही हो, तो सोमवार को गायत्री मंत्र का 108 बार जप करने से बाधांए दूर हो जाती है।

 

ऐसे करें जप – मंत्र-जप के लिए रुद्राक्ष की माला का प्रयोग करें। जप की संख्या कम से कम 108 होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें-

घूमने जाएं गंगा किनारे जहां विराजते है ईश

इस शो से दिया मिर्ज़ा कराएंगी गंगा किनारे की सैर

क्या आप जानते हैं अंधविश्वास से जुड़े इन सवालों के जवाब? 

 

आप हमें फेसबुक और ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।