रैबिट कैप
 
सामग्री:-2 प्लाई की आसमानी व सफेद ऊन क्रमश: 50 व 20 ग्राम, 13 नं. की सलाईयां, मोटी सुई, 2 प्लास्टिक की आंखें व 1 काली थ्रेड बॉल।
 
विधि:-आसमानी ऊन से 127 फं. पर स्टा.स्टि. में 2 सलाइयां बुनें। मध्य के 45 फं. व 42 सलाईयों पर सफेद ऊन से रेबिट का मोटिफ डालें। शेष फं. पर 10 सलाईयां 2 फं. सफेद व 2 आसमानी के क्रम में व शेष सलाईयां आसमानी रंग से बुनें। ऊपर की बुनाई सभी फं. पर आसमानी ऊन से करें, कुल लंबाई 12 सेमी. हो जाने पर सिं.रि. में 2 सेमी. बुनें। अगली सलाई में प्रत्येक 2 फं. का 1 फं. बनाती जाएं। स्टा.स्टि. में 1½ सेमी. बुनकर अगली सलाई में प्रत्येक 2 फं. का 1 फं. बनाती जाएं। स्टा.स्टि. में 2 सेमी. बुनकर सभी फं. के बीच में से ऊन निकालकर कस कर बांध दें। यथास्थान 32-32 फं. पर ईयर फ्लेप्स बनाने के लिए प्रत्येक सी. सलाई में दोनों किनारों पर 1-1 फं. घटाती जाएं। 10 फं. रह जाने पर पिन में उतार लें। कैप के घेर व ईयर फ्लेप्स की साइड्स से आसमानी ऊन द्वारा आवश्यकतानुसार फं. उठाकर 10 सलाइयों की डबल पट्टी बनाएं। यथास्थान डोरियां बांध दें। कैप की सिलाई करके पोमपोम लगाएं। रैबिट की आंखे यथास्थान टांक दें। आसमानी ऊन से आंखों के चारों ओर कढ़ाई करें। नाक के स्थान पर काले रंग की थ्रेड बॉल लगाएं।
 
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
 
रंग-बिरंगा कनटोपा
 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
सामग्री:2 प्लाई की लाल व क्रीम ऊन 25-25 ग्राम, थोड़ी-थोड़ी ऊन आसमानी, पीले, मेहंदी में, 13 नं. की सलाईयां व मोटी सुई।
 
विधि:क्रीम ऊन से 127 फं. पर स्टा.स्टि. में 6 सलाईयां बुनें। सातवीं सलाई में आसमानी ऊन से 6 फं. उ. बुनें। 5 फं. उतारें, इसी क्रम में बुनें, अंत में 6 फं. उ. बुनें। आठवीं सलाई में आसमानी ऊन से 6 फं. सी. बुनें। 5 फं. उतारें, इसी क्रम में बुनें, अंत में 6 फं. सी. बुनें। अगली 4 सलाईयां क्रीम ऊन से स्टा.स्टि. में बुनें। सलाई 7 से 12 तक बुनाई का क्रम व रंग बदलते हुए दोहराएं। कुल लंबाई 9 सेमी. करके क्रीम ऊन तोड़ दें। ऊपर का भाग लाल ऊन से स्टा.स्टि. में बुनें। 2 सेमी. बुनकर अगली सलाई 1 फं. सी., 2 फं. का 1 सी. फं. बुनते हुए पूरी करें। 2 सेमी. बुनकर अगली सलाई में प्रत्येक 2 फं. का 1 फं. बनाती जाएं। 1 सलाई बुनकर सभी फं. के बीच में से ऊन निकालकर कसकर बांध दें। नीचे की लाल पट्टी बनाने के लिए शुरू में डाले क्रीम फं. पर लाल रंग से बुनते हुए 127 फं. उठाएं। किनारों से 10-10 फं. छोडक़र 32-32 फं. पर ईयर फ्लेप्स बनाने के लिए प्रत्येक सी. सलाई में दोनों किनारों पर 1-1 फं. घटाती जाएं। 10 फं. रह जाने पर उन्हें पिन में उतार लें। सलाई के फं. के साथ पिन वाले फं. व ईयर फ्लेप्स की दोनों साइड्स से 11-11 फं. उठाएं। सभी फं. पर स्टा.स्टि. में 10 सलाईयां बुनकर फं. बंद कर दें। 5 सलाईयां अंदर की ओर मोडक़र सी. दें। टोपे के ऊपर लाल ऊन का पोमपोम लगाएं। यथास्थान डोरियां बांधकर डोरियों पर भी पोमपोम सी दें। कनटोपे की सिलाई कर दें। ईयर फ्लेप्स पर क्रीम ऊन से कढ़ाई कर लें।
 
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
 
बोनेट विद बबल्स कैप
 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
सामग्री:-गुलाबी ऊन 25 ग्राम, लाल ऊन 25 ग्राम, 10 नं. का क्रोशिया।
 
बबल्स:-बबल्स बनाने के लिए लाल ऊन स्लि.स्टि. द्वारा यथास्थान जोडक़र 5 चे. बनाएं। हुक से 5 वीं चे. 4 खुले ड.ट्रे. बनाएं। हुक पर ऊन लेकर हुक की सभी लूप्स में से निकालें। 4 चे. बनाकर शुरू के स्लि.स्टि. पर स्लि.स्टि. द्वारा जोड़ें।
 
विधि:-गुलाबी ऊन से 6 चे. का वृत्त बनाकर उसमें 12 ट्रे. बनाएं। घेरा 2 व 3: प्रत्येक ट्रे. में 2 ट्रे. बनाएं। घेरा 4: 2 ट्रे. पर 1-1 ट्रे. व 1 ट्रे. पर 2 ट्रे. बनाते हुए घेरा पूरा करें। घेरा 5 से 14: प्रत्येक ट्रे. पर ट्रे.। बोनेट के पहले व दूसरे घेरे के बीच में लाल ऊन से 12 बबल्स का घेरा बनाएं। बोनेट की किनारी पर बबल्स की लेस बनाएं। लेस में 2 ट्रे. पर 2 चे. व 1 ट्रे. पर बबल्स बनाते हुए दोहराएं। बोनेट के शेष भाग पर भी बबल्स बना दें।
 
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
 
 
केबल वाली कैप
 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
सामग्री:-क्रीम ऊन 25 ग्राम, लाल ऊन थोड़ी सी, 8 नं. की सलाईयां व 10 नं. का क्रोशिया।
 
निर्देश:-कैप में केबल्स की बुनाई डाली गई है। प्रत्येक 2 केबल्स के बीच में व किनारों पर 13-13 फं. गा.स्टि. में बुने गए हैं।
 
केबल:-केबल 4 फं. पर बनी है। सलाई 1 से 4: स्टा.स्टि. में।
 
सलाई 5:-3 फं. पिन पर उतारें, अगले फं. को पिन वाले फं. के आगे से लेकर सी. बुनें। पिन वाले फं. भी सी. बुनें। सलाई 6: सभी फं. उ.। इन्हीं 6 सलाईयों को दोहराएं।
 
विधि:-64 फं. पर केबल की बुनाई डालते हुए 15 सेमी. लंबाई करें। चौड़ाई को दोहरा करके फं. को जोड़ते हुए सी दें। सामने की किनारी लाल ऊन से ड.क्रो. बनाते हुए बनाएं। बांधने के लिए डोरी डाल दें।
 
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
 
 
यैलो एंग्री बर्ड
 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
सामग्री:-साधारण पीली ऊन 50 ग्राम, पीली वेलवेट ऊन 25 ग्राम, थोड़ी-थोड़ी ऊन सफेद, काले, लाल व ऑरेंज रंग में, 10 नं. व 6 नं. का क्रोशिया, मोटी सुई व भरने के लिए पोलीफिल।
 
विधि:-पीली ऊन से 10 नं. के क्रोशिये द्वारा 4 चे. का वृत्त बनाएं। वृत्त में 12 हा.ट्रे. बनाएं। अगले 6 घेरों में बराबर दूरी पर 12-12 हा.ट्रे. बढ़ाते हुए बुनें। अब हा.ट्रे. पर हा.ट्रे. के घेरे बनाते हुए कुल लंबाई 15 सेमी. कर लें।
 
आंखें:-(2 एक समान) सफेद ऊन से 10 नं. के क्रोशिये द्वारा 2 चे. बनाकर हुक से दूसरी चे. में 6 ड.क्रो. का घेरा बनाएं। अगले घेरे में प्रत्येक ड.क्रो. में 2 ड.क्रो. बनाएं। अगले 2 घेरे क्रमश: सफेद व लाल रंग से बराबर दूरी पर  6-6 ड.क्रो. बढ़ाते हुए ड.क्रो. में बुनें।
 
काले घेरे:-(2 एक समान) सफेद घेरे के शुरू के 1 चक्कर के समान। दोनों घेरों को सी लें।
 
भौंहें:- (2 एक समान) काली ऊन से 15 चे. पर 15 ड.क्रो. की पंक्ति बुनें।
 
चोंच:-ऑरेंज ऊन से आंखों के 3 घेरों के समान 3 घेरे बनाएं। अगले 3 घेरे 18 ड.क्रो. पर 18 ड.क्रो. बनाते हुए बुनें। अगले 2 घेरों में बराबर दूरी पर 6 ड.क्रो. घटाएं, ऊन तोड़ दें।
 
बाल:-नारंगी ऊन से 3 चे. के वृत्त में 8 ड.क्रो. का घेरा बनाएं। 8 ड.क्रो. पर घेरों में ड.क्रो. बनाते हुए आवश्यकतानुसार लंबाई कर लें। आंखें, भौंहें व बाल यथास्थान लगा दें। चोंच में पोलीफिल भरकर लगाएं। एंगरी बर्ड का चेहरा तैयार है। नीचे का भाग पीली वेलवेट ऊन से 6 नं. के क्रोशिये द्वारा बनाएं। 4 चे. का वृत्त बनाकर वृत्त में 12 ट्रे. बनाएं। अगले 4 घेरों में बराबर दूरी पर 12-12 ट्रे. बढ़ाते हुए प्रत्येक ट्रे. पर ट्रे. बनाएं। अगले 3 घेरे प्रत्येक ट्रे. पर ट्रे. बनाते हुए बुनें। ऊन तोड़ दें। एंग्री बर्ड में पोलीफिल भरते हुए नीचे के भाग को चेहरे के साथ सी दें।
 
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
 
आसमानी सफेद कैप
 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
सामग्री:-आसमानी ऊन 50 ग्राम, सफेद ऊन 25 ग्राम, 9 नं. की सलाईयां व मोटी सुई।
 
विधि:-नमूना डालते हुए नीचे बताए अनुसार बुनें- आसमानी ऊन से 4 फं. पर स्टा.स्टि. में बुनें। प्रत्येक सी. सलाई में दोनों किनारों पर 1-1 फं. बढ़ाती जाएं जब तक कि कुल फं. 22 न हो जाएं। इसी तरह एक भाग और बुनें। अब सलाई पर 12 फं. डालें, इनके साथ ही 22 फं. वाला 1 भाग बुनें। नये 22 फं. डालकर 22 फं. वाला दूसरा भाग बुनें। नये 12 फं. डालें, सभी (12+22+22+22+12=90) फं. पर बुनते हुए नमूना पूरा करें। 16 सेमी. लंबाई हो जाने पर बराबर दूरी पर 30 फं. घटा दें। 2 सलाईयां बुनकर अगली सलाई में प्रत्येक 2 फं. का 1 फं. बनाएं, शेष फं. के बीच में से ऊन निकालकर कसकर बांध दें। नीचे के घेर में से 90 फं. उठाकर सि.रि. में 2 सेमी. चौड़ी डबल पट्टी बनाएं। कैप की सिलाई कर लें। यथास्थान डोरियां टांककर पोमपोम लगा दें।
 
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
 
 
मल्टीकलर कैप
 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
सामग्री:-खिलते हुए विभिन्न रंगों में ऊन 50 ग्राम, 11 नं. का क्रोशिया।
 
विधि:-पूरी बुनाई हर पंक्ति में रंग बदलते हुए करें। 2 चे. बनाकर हुक से दूसरी चे. में 6 ड.क्रो. का वृत्त बनाएं। अगले प्रत्येक घेरे में 6-6 स्टि. बढ़ाते हुए 7 घेरे ड.क्रो. में बुनें। आगे की बुनाई ट्रे. में करें। कुल 96 स्टि. हो जाने पर स्टि. बढ़ाना बंद कर दें। 10 सेमी. लंबाई हो जाने पर चैक नमूने में 7 सेमी. चौड़ी पट्टी बुनें। अंत में 1 पंक्ति ट्रे. की व 1 हा.ट्रे. की बुनकर ऊन तोड़ दें। कैप की सिलाई करके 15-15 चे. की 5 लूप्स बुनते हुए फुंदना बना दें।
 
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
 
चौखाने वाली कैप
 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
सामग्री:-नीली व सफेद ऊन 20-20 ग्राम, कुछ टुकड़े हरी व लाल ऊन के, 9 नं. की सलाईयां व मोटी सुई।
 
विधि:-सफेद ऊन से 6 फं. डालकर प्रत्येक सी. सलाई में बराबर दूरी पर 6-6 फं. बढ़ाते हुए स्टा.स्टि. में बुनें। यथास्थान 2 सलाईयों की नीली पट्टी व 6 सलाईयों की सफेद पट्टी बुनें। 90 फं. हो जाने पर फं. बढ़ाना बंद कर दें। कुल लंबाई 10 सेमी. हो जाने पर नीचे बताए अनुसार चौखाने की बुनाई डालें। सलाई 1, 2, 5, 6, 9, 10: (नीली) स्टा.स्टि. में। सलाई 3: सफेद ऊन से 3 फं. सी., 3 नीले फं. उतारें। इसी क्रम में बुनें। सलाई 4: नीले फं. उतारें व सफेद फं. उ. बुनें। सलाई 7, 8: नीले व सफेद रंग का क्रम बदलते हुए सलाई 3-4 के समान। इन्हीं 10 सलाईयों को दोहराते हुए बुनें। कुल लंबाई 15 सेमी. हो जाने पर नीली ऊन से सि.रि. में 2½ सेमी. बॉर्डर बुनकर फं. बंद कर दें। नीली, लाल, सफेद व हरी ऊन का फुंदना बनाकर टांक दें।
 
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
 
लिटल बीयर कैप
 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
सामग्री:-आसमानी ऊन 50 ग्राम, सफेद व काली ऊन थोड़ी-थोड़ी, 11 नं. का क्रोशिया, मोटी सुई व थोड़ी सी पोलीफिल।
 
विधि:-आसमानी ऊन से 2 चे. बनाकर हुक से दूसरी चे. में 12 ड.क्रो. का वृत्त बनाएं। आगे की बुनाई हा.ट्रे. में करें। अगले 7 फेरों में बराबर दूरी पर 12-12 हा.ट्रे. बढ़ाएं। अब बिना स्टि. बढ़ाए बुनें। लंबाई पूरी होने पर ऊन तोड़ दें। आंखें: (2 एक समान बुनें) काली ऊन से 2 चे. बनाकर हुक से दूसरी चे. में 12 ड.क्रो. का वृत्त बनाएं। अगले घेरे में प्रत्येक ड.क्रो. पर 1-1 ड.क्रो. बनाकर ऊन तोड़ दें। सफेद ऊन से दोनों आंखों के ऊपरी भाग में टांके लगाएं।
 
नाक:-काली ऊन से 2 चे. बनाकर हुक से दूसरी चे. में 12 ट्रे. का वृत्त बनाएं। अगला चक्कर सफेद ऊन से प्रत्येक ट्रे. में 2 ट्रे. बनाते हुए पूरा करें। अगले 2 चक्करों में प्रत्येक ट्रे. पर ट्रे. बनाएं। ऊन तोड़ दें।
 
मुंह:-काली ऊन से नाक के काले गोले के नीचे कढ़ाई करके मुंह बनाएं।
 
कान:-(2 एक समान बुनें) सफेद ऊन से 2 चे. बनाकर हुक से दूसरी चे. में 12 ट्रे. का वृत्त बनाएं। अगले चक्कर में प्रत्येक ट्रे. पर 2 ट्रे. बनाएं व अंतिम चक्कर में प्रत्येक ट्रे. पर 1-1 ड.क्रो. बनाकर ऊन तोड़ दें। सभी अंगों को यथास्थान कैप पर टांके। नाक व मुंह काले भाग में थोड़ी सी पोलीफिल भी भरें।
 
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
 
फ्लॉवर वाली
 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
सामग्री:- गाजरी ऊन 50 ग्राम, हरी ऊन थोड़ी सी, 9 नं. की सलाईयां, मोटी सुई व क्रोचेट फ्लावर।
 
विधि_:80 फं. पर गा.स्टि. में 8 सलाईयां बुनें। अगली सलाईयां नीचे बताए अनुसार बुनाई डालते हुए बुनें। सलाई 1: 2 फं. उ., 1 फं. पिन पर उतारें। अगले फं. को उतारे गए फं. के आगे से लेकर सी. बुनें। उतारा गया फं. भी सी. बुन लें। इसी तरह दोहराएं। सलाई 2: 2 फं. उ. व 2 फं. सी. के क्रम में बुनें। सलाई 3: 2 फं. सी. व 2 फं. उ. के क्रम में बुनें। सलाई 4: सभी फं. उ.। सलाई 5: सी. व उ. फं. का क्रम बदलते हुए सलाई 1 से 4 तक दोहराएं। इसी तरह बुनते हुए बॉर्डर से अलग 5 सेमी. कर लें। ऊपर की बुनाई स्टा.स्टि. में करें। कुल लंबाई 15 सेमी. हो जाने पर प्रत्येक सी. सलाई में 2 फं. का 1-1 फं. बनाती जाएं। अंत में बचे 5 फं. के बीच में से ऊन निकालकर कसकर बांध दें। कैप की सिलाई करके यथास्थान क्रोचेट फ्लावर टांक दें। हरी ऊन से फुंदना बनाकर लगा दें।
 
ये भी पढ़ें-