ऐसा है इस पल्स का फ्लेवर

जब आप इस कैंडी को खाएं को तो आपको इसका फ्लेवर बिल्कुल एक कच्चे हरे अमरूद जैसा लगेगा। जिसके बाद आप सेंसेशनल स्वाद में खो जाऐंगे। अगर आपने 1 मिनट तक इस कैंडी को तोड़ा नहीं है तो आपकों इसका स्वाद नमकीन होता महसूस होगा। एकमद चटपटा। और इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि कैंडी खाने के आखिर तक आपको पूरा सेटिसफेक्शन मिलेगा एक नमकीन अमरूद खाने का।

 

‘पल्स ग्वावा’ के प्लस पवांइट 

 

  • ‘पल्स ग्वावा’ के उपभोक्ताओं को स्वाद का एक नया आनंद मिलेगा, क्योंकि इसमें अमरूद की खूशबु के साथ चटपटेपन का मेल भी है।
  • इस कैंडी का स्वाद पूरी तरीके से अमरूद का हैं। आपको लगेगा कि आप एक अमरूद खा रहे हो वो भी मसालेदार नमक के साथ।
  • नई पैकिंग में उपलब्ध इस कैंडी की कीमत 1 रुपए है।
  • यह कैंडी मार्केट रिसर्च करने के बाद लोगों से सुझाव के तौर पर तैयार की गई है।
  • रिर्सच में ये पता चला है कि थोड़े चटपटेपन के साथ अमरूद का स्वाद सभी उम्र के लोग बेहद पसंद करते हैं।

 

‘पल्स ग्वावा’ के माइनस पवांइट 

कैंडी सख्त होने की वजह से जीभ के आस-पास मुंह छील जाता है। इसलिए खाते समय सावधानी बरतनी जरूरी है।

 

रेटिंग

कुल मिलाकर बाजार में कई कैंडीज़ आ गई है। लेकिन ‘पास पास’ ने अपने ब्रांड की साख लोगों के विश्वास से आज तक बरकरार रखी है। इसी कड़ी में ‘गावा पल्स’ कैंडी लोगों को खूब पसंद आ रही है। और इसके परिणाम भी संतोषजनक हैं। साथ ही इसकी कीमत भी आप के बजट में है। इसलिए गृहलक्ष्मी इसे 5 में से 4/5 रेटिंग देती है। एक बार इसे जरूर ट्राई करें।