एच एंड एच हार्ले हार्टी स्वीट कॉर्न टोमैटो निबिल्

 

 

 

 

 

 

 

  

 

 

 

 

 

वजन : 25 ग्राम

कीमत : 50 रुपये

स्वास्थ्य के लिहाज से कॉर्न बेहतरीन खाद्य माना जाता है। आप इसे एक हैल्दी स्नैक्स के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। काया प्रोडक्ट के एच एंड एच हर्ले हार्टी स्वीट कॉर्न बाजार में उतारा है जो 100 फीसदी कॉर्न से बना सुपरस्नैक्स है। यह लो फैट, ग्लूटन फ्री, आयरन से भरपूर होने के साथ-साथ एक अच्छा एंटी ऑक्सीडेंट भी है जो चिप्स से भी ज्यादा टेस्टी है। अगर आप स्वीट कॉर्न पसंद करते हैं तो ये स्वीट कॉर्न भी आपको पसंद आएगा। इसका टोमैटो फ्लेवर काफी अच्छा है।

 

 जस्ट कूल ब्लिस ग्वावा ड्रिंक

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

वजन : 240 मिलीलीटर

कीमत : 45 रुपये

अमरूद के शौकीनों के लिए कॉस्मो फाइन एंड फूड की तरफ से पेश है जस्ट कूल ग्वावा ड्रिंक। अगर आप इसकी तुलना बाकी ग्वावा जूस से करेंगे तो आप निराश होंगे क्योंकि इसमें अमरूद का फ्लेवर काफी कम है। लेकिन अगर आप अमरूद का हल्का फ्लेवर चाहते हैं तो एक बार इसे ट्राई कर सकते हैं। बाकी सॉफ्ट ड्रिंक की तरह इसे भी आप बाजार में आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

उपलब्ध : www.thecococool.com

 

ब्रिटानिया न्यूट्रीचॉइस हैवेंस

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

वजन : 100 ग्राम

कीमत : 40 रुपये

चाय की चुस्कियों के साथ या फिर यूं ही गपशप के दौरान अगर दिल करे बिस्किट का स्वाद लेने का तो ब्रिटानिया न्यूट्रीचॉइस आपके लिए लेकर आया है हैवेंस बिस्किट। इसे खाते वक्त आप इसमें ऑलमंड, बनाना और ओट्स के फ्लेवर को बखूबी महसूस करेंगे। ये बहुत ही क्रंची होने के साथ-साथ हैल्दी भी है। होलग्रेन ओट्स से बना ये कुकीज बाजार में आसानी से उपलब्ध है।

 

 मैप्रो फुलचूस

 

वजन : 90 ग्राम (15 पाउच)

कीमत : 36 रुपये

अगर आप भी हैं जैली और जूसी टॉफी के शौकीन और चाहते हैं कुछ अलग तरह का फ्लेवर, साथ ही अपने बच्चे को भी देना चाहते हैं टेस्टी ट्रीट तो आपके लिए मैप्रो लेकर आया है फुलचूस के सॉफ्टी, फ्रूटी और जूसी पाउच। इसे खाते वक्त आप इसमें जेली और फ्रूट जूस का स्वाद बखूबी पा सकते हैं। इसमें ऑरेंज, पाइनएप्पल, कच्चे आम, स्ट्रॉबेरी हर तरह के फ्लेवर में जूसी टॉफीज मिलेंगी। यानी टॉफी के साथ जूस का मजा लेना हो तो फुलचूस कीजिए चूज।

उपलब्ध : www.mapro.com

फेयर एंड लवली विंटर फेयरनेस

 

वजन : 80 ग्राम

कीमत : 130 रुपये

सर्दियों में अक्सर आपकी त्वचा अपनी चमक खो देती है। ऐसे में अगर आपको मिल जाए एक ऐसी फेयरनेस क्रीम जो सर्दियों में भी दे त्वचा पर एक अलग फेयरनेस तो क्या बात है। इसके लिए फेयर एंड लवली बाजार में लाए हैं मल्टी विटामिन और एक्टिव मॉइश्चराइजरयुक्त विंटर फेयरनेस क्रीम। मल्टी विटामिन आपको फेयरनेस देते हैं तो एक्टिव मॉइश्चराइजर आपकी स्किन को सॉफ्ट बनाए रखता है।

उपलब्ध : www.fairandlovely.com 

पिल्सबरी फ्रिज चीज़ केक मिक्स

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

वजन : 165 ग्राम

कीमत : 130 रुपये

घर में केक बनाने का मन हैं? अब आपके लिए पिल्सबरी लेकर आए हैं स्ट्रॉबेरी वाला चीज़ केक मिक्स। इसके लिए आपको ना कुकर की जरूरत है ना ही माइक्रोवेव की। बस, इसे दूध में अच्छी तरह मिलाकर फ्रिज में रखें। क्रीमी, चीज़ी, स्मूद इस केक का बेस बिस्किट और सॉस है। इसमें सिर्फ आपको दूध और बटर एड करना है और तैयार हो जाएगा चीज़ केक और वो भी स्ट्रॉबेरी फ्लेवर में। यह बाजार में आसानी से मिल जाएगा।

उपलब्ध : www.pillsbury.com

 

ऑरगेनिक मिल्क अब आपके घर तक

 

 

 

 

 

वजन : 1 लीटर

कीमत : 76 रुपये

पियो ग्लास फुल लेकिन दूध हो बिल्कुल शुद्ध। आजकल दूध में कई तरह की मिलावट देखी जा रही है। ऐसे में जो दूध आप पी रहे हैं वो आपके स्वास्थ्य के लिए कितना सही है, कहा नहीं जा सकता। इसी को ध्यान में रखकर आ गया है 100 पर्संेट शुद्ध ऑरेगेनिक गाय का दूध- ट्रू मिल्क। स्वच्छ, शुद्ध और आपकी सेहत का संपूर्ण ध्यान रखने वाला यह दूध सभी के लिए बेहतर है। यह 500 ग्राम, एक लीटर, दो लीटर के पैक में मौजूद है। ट्रू मिल्क में आपको टोंड, डबल टोंड दूध मिलेगा जिसकी सह्रश्वलाई फिलहाल पंजाब और दिल्ली एनसीआर और चंडीगढ़ में हो रही हैं।

उपलब्ध : www.trumilk.in

 

 एमटीआर स्वीट क्रेविंग

 

 

 

 

 

 

 

वजन : 120 ग्राम

कीमत : 25 रुपये

रेडी टू ईट में आपको तरह-तरह के व्यंजन चखाने और आपका मुंह मीठा कराने के लिए एमटीआर लेकर लाए हैं रसगुल्ले और गुलाब जामुन का स्वाद। अगर आप अकेले ही इसका स्वाद लेना चाहते हैं तो इसका सिंगल सेवर पैक आप बाजार से खरीद सकते हैं जिसमें आपको मिलेंगे 2 गुलाब जामुन या दो रसगुल्ले। ये माइक्रोवेव फ्रेंडली है, साथ ही इसमें आपको मिलेगा एक चम्मच और आप इसे 6 महीने तक फ्रेश रख सकते हैं।

उपलब्ध :www.mtrfoods.com