गृहलक्ष्मी दोपहर के तीसरें संस्करण का आखरी गृहलक्ष्मी दोपहर महिलाओं के लिए काफी रोमांचभरा रहा है। 4 जनवरी को मानसरोवर गाडर्न, सनातम धर्म मंदिर में आयोजित हुई गृहलक्ष्मी दोपहर में पश्चिमी दिल्ली महेश्वरी महिला संगठन की महिलाओं ने मौज मस्ती के साथ अपनी कला का भी प्रदर्शन किया। इसके अलावा यहां महिलाओं ने गोवधर्न दही से बनी रेसिपीज भी सिखी। इस इवेंट का ब्रेंड पार्टनर रहा गोवर्धन।
alt=''

  

स्वच्छ भारत की शपथ
 
कार्यक्रम की शुरूआत स्वच्छ भारत की शपथ के साथ हुई। वहां मौजूद सभी महिलाओं ने शपथ ली कि वे अपने घर, सोसाइटी और शहर को साफ रखने में सदा अपना योगदान देंगी। इसी के साथ ही यह अच्छी आदत अपने बच्चों में भी डालेंगी। इसके अलावा ग्रीन सिटी के लिए पेड़-पौधे लगाने में भी अपना सहयोग देंगी। 

 

पश्चिमी दिल्ली महेश्वरी महिला संघ संगठन
 
पश्चिमी दिल्ली महेश्वरी महिला संघ संगठन की प्रेसिडेंट हैं सरोज दमानी और वाइस प्रेसिडेंट हैं संगीता कासठ। इस संगठन का मुख्य उदेश्य समाजिक उत्थान के लिए कार्य करना है। इस बारे में प्रेसिडेंट सरोज दामानी का कहना है कि हमारा क्लब समय-समय पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और नारी शक्तीकरण के सम्बंधित कार्य करता है। गृहलक्ष्मी दोपहर जैसा इंवेट महिलाओं लिए भी काफी प्रभावकारी है। इस कार्यक्रम में होने वाली एक्टिविटीज महिलाओं के ज्ञान को भी बढ़ाती है।
 
एक्टिविटीज में जीते टाइटल्स
गृहलक्ष्मी दोपहर में महिलाओं के लिए कई तरह के गेम्स, कॉन्टेस्ट और फैशन शो जैसे एक्टिविटीज रखी गई थी। जिसमें मिस एर्ली बर्ड का खिताब जीता मीना बजाज ने,चटर पटर बनी सुषमा राठी, मिस चुपचाप के पुरस्कार से नवाजा गया रश्मी काबरा को। मिस फिट एंड एक्टिव बनी सुधा जाजू। फैशन शो की रनर अप रही सपना मंत्री और फैशन क्वीन का खिताब जीता किरण लाधा ने। 
इसके अलावा यहां पर उन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन भी किया और कई तरह के टाइटल्स भी जीते। इसके लिए उन्हें गृहलक्ष्मी और गौवधर्न की तरह के मिलें आकर्षक उपहार भी।  
 
कॉर्न रेेेसिपी कॉन्टेस्ट

 

यहां महिलाओं के लिए कॉर्न से बनी रेसिपी का कुकिंग कॉन्टेस्ट भी आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। किसी ने कॉर्न कोन पिज्जा बनाया, किसी ने कॉर्न पोहा, कॉर्न खीरानंद, रोटी रैप विद कॉर्न राइस, कॉर्न एंड स्पैनिच बैक्मिल सॉस, कॉर्न स्टिक और कॉर्न बनी आदि विभन्न प्रकार कॉर्न से बने व्यंजन बनाए।  
 
लाइव कुकरी सेशन

 

महिलाओं के लिए गोवर्धन द्वारा लाइव कुकरी सेशन का भी आयोजन किया गया। कुकरी एक्सपर्ट इला गुप्ता ने महिलाओं को गोवर्धन दही और ब्रेड से दही भल्ला बनाना सिखाया। इसी के साथ ही उन्हें कई किचन टिप्स भी दिए गए।