प्लेन बेस साड़ी पर प्रिंटेड ब्लाउज

प्लेन बेस साड़ी पर प्रिंटेड ब्लाउज काफी स्मार्ट लुक देता है। यह ऐसा फैशन है जो कभी भी ट्रेंड से आउट नहीं होता है। आप इस तरह के कलेक्शन अपनी वार्डरोब में जरूर शामिल करें।
डबल वर्क साड़ी

डबल वर्क साड़ी डिफरेंट लुक देती है। इस तरह की साड़ी में पल्ला प्लेन और बाकी पूरी साड़ी वर्क वाली होती है।
बॉर्डर वर्क साड़ी

बॉर्डर वर्क साडिय़ों का फैशन एवरग्रीन रहता है क्योंकि बॉर्डर वाली साडिय़ां हर ऑकेजन पर अच्छी लगती हैं। थ्रेड वर्क वाले बॉर्डर के अलावा शिमर वर्क बॉर्डर भी अच्छा लगता है।
डिजिटल प्रिंट साड़ी

वर्किंग वुमेन के लिए डिजिटल प्रिंट वाली साडिय़ां अच्छी रहती हैं। यह रॉयल लुक देती हैं और यह हल्की भी होती है। कैरी करने में भी आसान है।
