आर्ट और मॉडर्न कट्स का एक्सपेरिमेंटल, समर फ्यूजन फैशन: Summer Fusion Fashion
Summer Fusion Fashion

Summer Fusion Fashion: समर सीजन अपने साथ ट्रेंड में कई तरह का बदलाव लाता है। इस बार इंडियन आर्ट, मॉडर्न कट्स और नए-पुराने कलर्स का मिश्रण एक नया एक्पेसिमेंटल फैशन दर्शा रहा है।

फैशन की अलबेली दुनिया हर बार अपने साथ एक नया बदलाव लेकर आती है। पिछले कुछ दिनों पहले सोनम कपूर अपने डैनिम साड़ी लुक को लेकर काफी चर्चा में रही थी। कुछ लोगों ने उनके इस एक्सपेरिमेंट की काफी तारीफ की तो कुछ लोगों ने आलोचना भी की। लेकिन मुझे यह एक्सपेरिमेंट काफी प्रभावी लगा। मुझे लगता है कि अपने लुक में बदलाव के लिए समय-समय पर एक्सपेरिमेंट करना जरूरी है। हाल ही में हुए लैक्मे समर फैशन वीक 2017 में भी फैशन के नए एक्सपेरिमेंटल रूप देखने को मिले।

Also read: दुनिया से अनोखी हैं किताबों की दुनिया

इस फैशन वीक में तरुण तेहलियानी, जेजे वलाया, रितु कुमार, नीता लूला, और गौरी नैनिका जैसे कई बड़े डिजाइनर्स ने अपना समर कलेक्शन रैंप पर उतारा। किसी के वैस्टर्न परिधानों में परम्परागत कलाकारी की झलक देखने को मिली तो किसी के परिधान नेचर एलिमेंट, मधुबनी आर्ट, बनारसी, फ्लोरल एलिमेंट और 90 के दशक के फैशन से प्रभावित थे। रैंप फैशन को लेकर लोगों की यह धारणा होती है कि रैंप फैशन केवल सितारों के लिए होता है, हमारे लिए नहीं। पर मैं इस धारणा से सहमत नहीं हूं। रैंप पर कई तरह के कलेक्शन उतरते
हैं और वो हमारा फैसला है कि हम उसमें से क्या चुनते हैं। पुराने ट्रेंड की मॉडर्न लुक के
साथ वापसी काफी इनोवेटिव है। इंडियन आउटफिट में अनारकली स्टाइल में कई नए कट्स आ रहे हैं।
अनारकली स्टाइल भले ही पुराना हो लेकिन यह एवरग्रीन फैशन है। बनारसी बॉर्डर वाली प्लेन बेस स्कर्ट-शार्ट कुर्ती, चूड़ीदार पजामा-प्लेन कुर्ती के साथ सदरी, स्ट्रेट कुर्ता -प्लाजो और शिफान की साड़ी के साथ प्रिंटेड ब्लाउज समर फैशन में इन है। कुर्तियों में इस बार स्ट्रेट लॉन्ग कुर्ती भी खूब चलेगी। बूटी और चौड़े बॉर्डर वाली कुर्ती गर्मी में एलिगेंट लुक देती है। पार्टी आउटफिट्स में बनारसी साड़ी, मधुबनी आर्ट साड़ी, नेट पर सिंगल व फ्लोरल वर्क साड़ियां भी पहनी जा सकती हैं। किसी खास फंक्शन के लिए बनारसी जैकेट विद् प्लेन लहंगा भी एक अच्छा विकल्प है। साड़ी को मॉडर्न स्टाइल में भी ड्रेप किया जा रहा है।
इंडो वेस्टर्न कलेक्शन में धोती पैंट स्टाइल सूट या केप ड्रेस, सूट स्टाइल फ्रॉक, ड्रेप्ड ट्यूलिप ड्रेस, टैक्सचर्ड ब्लाउज स्टाइल शर्ट विद पैंट, पैंट सूट, फ्लेयर्ड ट्राउजर विद फ्रंट ओपन कुर्ती और फ्रंट ओपन लॉन्ग जैकेट स्टाइल कुर्ती विद सीक्वेंस वर्क पैंट भी एक अच्छा विकल्प है। डैनिम फेब्रिक की लॉन्ग कुर्तियों को भी अपनी बॉर्डरोब में शामिल किया जा सकता है।

इस तरह की ड्रेसेज ऑफिस वेयर में ज्यादा अच्छी लगती हैं। स्ट्रेट पैंट पहनने में स्मार्ट लुक देती हैं। ऑफिस के अलावा इसे कैजुअल वेयर के तौर भी पहना जा सकता है। पार्टी जैसे अवसर पर गाउन या बनारसी स्कर्ट क्रॉप टॉप के साथ, लहंगे या साड़ी को हैवी टॉप के साथ पहना जा सकता है। यह एक एक्सपेरिमेंटल फैशन है, जिसे फॉलो करने के लिए कॉन्फिडेंस का होना भी जरूरी है। पार्टी गाउन में भी स्ट्रेट कट गाउन, साड़ी स्टाइल गाउन और लेयर्ड गाउन भी गॉर्जियस लुक देता है।
प्रिंट व कट्स में भी काफी कुछ नया है। फ्लोरल प्रिंट, नेचर एलिमेंट से प्रभावित डिजिटल प्रिंट, ब्लॉक प्रिंट, मधुबनी कलाकारी, हाथी, घोड़े और डोली आदि प्रिंट्स आउटफिट्स में एक नई जान डाल रहे हैं। इसके अलावा एम्ब्रॉयडरी व वर्क में भी मॉडर्न आर्ट देखने को मिल रहे हैं जैसे कि थ्रेड वर्क, स्वरोस्की वर्क, कुंदन वर्क और स्टड वर्क भी इंडियन से लेकर वैस्टर्न आउटफिट्स तक में पसंद किए जा रहे हैं। एक्सेसरीज की बात करें तो ज्वैलरी में हैंड कफ, सिंगल स्टोन एयरिंग्स, पैडेंट विद चेन, लेयर्ड लॉन्ग चेन और कॉकटेल रिंग आदि ट्रेंड में हैं। रॉयल और ट्रेडीशनल लुक के लिए कुंदन पोल्की व टैंपल ज्वैलरी ट्राई करें। लाइट और एलिगेंट लुक के लिए नेकलेस की बजाए सिंगल लॉन्ग ईयङ्क्षरग्स भी पहनी जा सकती हैं। बैग व पर्स में बॉक्स स्टाइल क्लच और लॉन्ग बैल्टेड बैग ट्रेंड में हैं। वॉर्डरोब के साथ समय-समय पर हमें अपने लुक में भी बदलाव लाना चाहिए। लुक को लेकर इस तरह के बदलाव और एक्सपेेरिमेंट हमारे कॉन्फिडेंस को भी
बढ़ाते हैं।