आकांक्षा भार्गव रिलोकेशन्स प्रा.लि.में मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अध्यक्ष है।
परिचय-
आकांक्षा भार्गव का जन्म भारत में कोलकाता के एक उद्यमी परिवार में हुआ। जब वह केवल 7 साल की थी, तब उनका परिवार दिल्ली मे स्थानांतरित हुआ और वहां हिंदु कॉलेज से उन्होने ग्रैजुएट तक की शिक्षा पूरी की । हिंदू कॉलेज में उन्होंने तीन प्रतिष्ठित पदों की जिम्मेदारी सॅंभाली- अध्यक्ष, प्लेसमेंट सोसायटी, अध्यक्ष, कोरिओग्राफी सोसायटी, कॉलेज फेस्टिवल (मेका )की कल्चरल हेड। व्यवसाय व्यवस्थापन की उच्चतम शिक्षा प्राप्त करने हेतु उन्होंने विश्वविख्यात एस.पी.जैन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (सिंगापुर और दुबई) से उन्होंने एमबीए की पदवी हासिल की। उसके बाद भारत की सबसे कामयाब महिला सीईओ के रुप में उनको लौकिक प्राप्त हुआ।
उपलब्धियां:-
मात्र 21 साल की उम्र में ही आकांक्षा ने, मैनेजर – इंटरनैशनल सेल्स इस पद पर पीएम रिलोकेशन्स प्रा.लि.में जिम्मेदारी ग्रहण की। उन्होंने अपने कार्य कौशल्य से व्यवस्थापन में बदलाव लाते हुए पीएमआर के कॉर्पोरेट सेल्स, मार्केटिंग और ऑपरेशन्स इन विभागों के साथ अन्य विभागों में भी गति बढाई। इस छोटे कदम का बडा परिणाम दिखाई दिया। पीएमआर जैसी कामयाब कंपनी ने आकांक्षा के नेतृत्व में आसमान छू लिया।
– स्पष्ट विचार और दृश्टिकोण से, उन्होंने कार्यकुशलता, पारदर्शिता और उत्पाद क्षमता को बढावा दिया। आकांक्षा के केवल 9 सालों के नेतृत्व में सन 2010 में पीएमआर कम्पनी का कारोबार 2 करोड रुपये था, जो 2015 मे 40 करोड रुपयों तक जा पहुँचा। यह एक बहुत ही बड़ी कामयाबी मानी जाती है।
भारत की कामयाब युवा उद्यमी –
आज पीएमआर की सीईओ और अध्यक्ष के नाते वह व्यवसाय विस्तार में जुट गई है। अपनी कार्यकुशलता से उन्होने यह दिखा दिया है कि, वह भारत की कामयाब युवा उद्यमी है। भारत की वह बहुमुखी प्रतिभासंपन्न उद्यमी नेता है। आकांक्षा के लगन और मेहनत के कारण ही उन्हें कम उम्र में ही, बिजनेस टुडे एसएमई अॅवार्डस 2015 की तरफ से बेस्ट विमेन लीडर इस प्रतिषठापूर्ण अवॉर्ड से नवाजा गया है। आकांक्षा के व्यापक दृश्टिकोण के कारण पीएमआर अपने व्यवसाय पथ पर अग्रसर रही है और अपने नये व्यवसाय नीतियों को सही साबित कर रही है।

परिवार व रुचि-
अपने पति- सुमीत के साथ उनका घर गृहस्थी पर भी ध्यान है। काम और पर्यटन हेतु, वह उनके साथ अब तक 32 देशों का दौरा कर चुकी है। बॉलीवुड फिल्में और संगीत उन्हें ताजगी देती है। बचपन से ही उन्हें क्रिकेट से लगाव है और व उसका पुरा लुत्फ उठाती है। डान्स तो उनके लिए मेडिटेशन जैसा है। उन्होंने कत्थक की शिक्षा ग्रहण की है औंर गोल्फ में भी उन्हें रुची है। वह इन सभी के लिए वक्त निकाल लेती है। किताबें पढना भी उनका पसंदीदा शौक है। उन्होनें अपना घर, उद्यम और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाया हुआ है और अनुकरणीय कामयाबी हासिल की है।
अगर आपको भी बनना है गृहलक्ष्मी ऑफ द डे?
यदि आप भी ‘गृहलक्ष्मी ऑफ़ द डे’ बनना चाहती हैं, तो हमें अपनी एंट्री भेंजें या किसी को नॉमिनेट करें इस लिंक पर http://glkittyparty.com/hi/ । साथ ही गृहलक्ष्मी के फेसबुक पेज पर सभी पोस्ट को लाइक व शेयर करें । फिर देर किस बात की, आज ही भेजें अपनी एंट्री।
या
आप अपने बारे में ये जानकारियां लिख भेजें हमें –
पसंद-
जिंदगी का मंत्र –
एक शब्द में आप-
आइडियल –
आपका सपना–
आपकी उपलब्धियां-
ये जवाब लिखकर भेजें अपने फ़ोन नंबर और ईमेल आई डी और फोटो के साथ।अपनी फोटो हमारे फेसबुक मेसेज बॉक्स में या वेबसाइट पेज पर नीचे लॉगिन कर कमेंट बॉक्स में या फिर grehlakshmihindi@gmail.com पर भेजे।
35 सालों से रुबी माली का डांस का पैशन है बरकरार
स्मार्ट करियर गोल्स बनाने की सलाह देती हैं गृहलक्ष्मी ऑफ द डे दीपशिखा वर्मा
