महिलाएं किसी से भी पीछे नहीं हैं और आज वे हर फील्ड में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं, ऐसी ही एक महिला हैं प्रीति त्यागी, जिन्होंने लोगों को हेल्दी लाइफ देने के लिए एक मिशन की शुरुआत की. ये तो हम सभी जानते हैं कि एक हेल्दी लाइफ के लिए खुद का हेल्दी होना बहुत जरूरी है, लेकिन क्या क्या आप जानते हैं कि कितना वजन आपकी लंबाई के हिसाब से होना चाहिए जो आपको पूरी तरह फिट होने का मापदंड हो। इसके लिए जरूरी है आपके बॉडी मास इंडेक्स यानी BMI स्तर की जानकारी होना। प्रीति त्यागी इसी फील्ड पर काम कर रही हैं और उनके मुताबिक BMI 22 होना स्वास्थ्य के लिए परफेक्ट है और यही वजह है कि उन्होंने इस हेल्दी स्टार्टअप का नाम MY22BMI रखा। प्रीति त्यागी ने कुछ समय पहले ही इस स्टार्टअप की शुरुआत की थी, दरअसल उन्होंने पहले खुद के हेल्थ के लिए विदेश से कोर्स किया था, वो खुद को हेल्दी रखना चाहती थी। वहां से लौटने के बाद वो धीरे-धीरे अपने परिवार वालों को डाइट प्लान देने लगी। जैसे जैसे सक्सेस स्टोरीज आने लगी, उनका कॉन्फिडेंस बढ़ता गया और उन्होंने इसे बड़े स्केल पर ले जाने की सोची। यहीं से स्टार्टअप MY22BMI की नींव पड़ी। 2017 में शुरू हुए इस स्टार्टअप में अब तक काफी निवेश हो चुका है।
बच्चों से लेकर एथलीट आते हैं प्रीति से चेकअप करवाने
प्रीति त्यागी न सिर्फ लोगों के लिए डाइट प्लान बनाती हैं बल्कि उनका लैब टेस्ट भी करवाती हैं, जिसके लिए कंपनी के पास अच्छे डॉक्टर्स की टीम है। लैब्स के साथ टेस्टिंग के लिए कंपनी ने टाइअप किया है वहीं कुछ बड़ी कंपनियों से भी इनका स्टार्टअप जुड़ा है।
प्रीती त्यागी की कंपनी लाइफस्टाइल बीमारियां जैसे डायबिटीज से लेकर टीबी को टार्गेट करती है और उन्हें सही तरीके की डाइट प्लानिंग से सुधारती है। अभी कंपनी के पास 30 से 60 की उम्र वाले सबसे ज्यादा क्लाइंट है। इसके बाद इन दिनों कंपनी बच्चों के भी डाइट प्लान पर फोकस कर रही है। एथलीट्स से भी कंपनी को साइन अप आ रहे हैं। ये स्टार्टअप पूरी तरह से ऑनलाइन है, महिलाओं में ब्यूटी से लेकर हेल्थ तक की कई समस्या होती हैं और महिलाएं घर बैठे विडियो कालिंग के जरिये अपने डाइट प्लान बनवा सकती हैं।
मार्केटिंग पर ज्यादा खर्च नहीं
कंपनी की सबसे बड़ी खासियत ये है कि सिर्फ बूटस्ट्रैपिंग के जरिए यहां तक पहुंची है, ये स्टार्टअप मार्केटिंग में बहुत ज्यादा खर्च नहीं करता है, सिर्फ दोस्तों के प्रचार से ही कंपनी को फायदा हो रहा है, यही वजह है कंपनी बाकि मार्केटिंग पर नहीं जा रही है। शुरुआत से अभी तक कंपनी 60-65 प्रतिशत मुनाफे में है। कंपनी 1, 3 और 6 महीने के पैकेजेज देती है और उसी के हिसाब से पैसे चार्ज करती है। यहां आपको 4000 से लेकर 11000 तक के पैकेजेज मिलेंगे, ज्यादा समय के लिए साइन अप करने पर कम चार्ज किया जाएगा और कंपनी इसी रेवेन्यू मॉडल पर काम करती है।
प्रीति ने कई चुनौतियों का किया सामना
जैसा कि हर स्टार्टअप के पास चुनौतियां होती हैं, वैसे ही इस स्टार्टअप को भी लोगों को कनविंस करना मुश्किल रहा और शुरुआत में ही फाउंडर प्रीति त्यागी समझ गई थी कि यहीं वो जगह है जहां हमें सबसे ज्यादा काम करना पड़ेगा। फिर धीरे धीरे कंपनी इससे उभरने का सोचने लगी और फिर कैंपेन करना शुरू किया । इसके लिए वो लोगों के बीच गईं और अपनी जगह बनाना शुरू किया। लोगों को ये स्टार्टअप पसंद आया क्योंकि लोग जागरूक हैं और शुरुआती दिनों में दिल्ली और बाकि जगह से क्लाइंट्स बनने लगे। औज आज लोगों का रिटेंशन रेट बहुत ज्यदा है। फाउंडर का मानना है कि लोगों को मोटिवेटट करना पड़ता है लेकिन नतीजा देखने के बाद धीरे-धीरे वो खुद जुड़े रहते हैं और बाकि लोगों को भी बताते हैं। प्रीति बताती हैं कि हमारा ग्लोबल प्लेटफॉर्म है, तो US, कनाडा से बहुत लोग आते हैं। फिलहाल साउथ ईस्ट एशिया में काम कर रहे हैं, वहां कई लोगों से टाइअप भी हो चुके हैं। लेकिन हमारा हेडक्वार्टर भारत ही रहेगा।
ऐसे करें रजिस्टर
अपनी समस्याओं को लेकर वेबसाइट पर साइन अप कर सकते हैं और रजिस्टर करने के लिए अपना नाम, फोन नंबर डालना होगा और फिर कंपनी उनसे संपर्क करती है। इस प्लेटफॉर्म पर न सिर्फ भारत बल्कि पूरे विश्व के लोगों की रिक्वेस्ट आती है, कंपनी वॉट्सएप और स्काइप के जरिए लोगों को कनेक्ट करती है। जरूरत पड़ने पर क्लाइंट से वीडियो कॉलिंग भी करती है, ये पूरी तरह ऑनलाइन फोरम है और फेस टू फेस लोगों से मिलना नहीं होता ।
