मेरी नाक और गालों पर झाइयां हैं, जो मेरे चेहरे के सौंदर्य को बिगाड़ रही हैं। मेरी ब्यूटीशियन का कहना है कि मैं उसके फेशियल ट्रीटमेंट की 8 सिटिंग्स लूं तो यह पिगमेंटेशन कम हो सकता है। लेकिन मेरी सहेली का कहना है कि इससे कुछ नहीं होता। मुझे बताइये कि मैं क्या करूं कि मेरी त्वचा साफ हो जाए।
– प्रियंका, दिल्ली

आमतौर पर झाइयां जेनेटिक होती हैं इसलिए आपकी सहेली का कहना सही है कि यह पूरी तरह से खत्म नहीं होंगी। आप किसी कॉस्मेटिक फिजीशियन से बात करके टॉपिकल क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं जिसमें कोजिक एसिड, विटामिन सी, एजेलिक एसिड और हाइड्रोक्यूनॉन जैसी स्किन लाइटनिंग सामग्री हों। ऐसे मेडिकेटेड प्रोडक्ट्स डॉक्टर की देखरेख में ही इस्तेमाल करने
चाहिए। इसके अलावा चेहरे पर सन प्रोटेक्शन क्रीम जरूर लगाएं, नहीं तो इससे भी खराब हाल हो सकता है। इसके साथ-साथ आप पिगमेंटेशन कम करने के लिए स्किन लाइटनिंग पील भी करवा सकती हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी के सप्लीमेंट्स भी लें, इससे फ्री रेडिकल्स से निजात पाने में मदद मिलेगी।

 

ये भी पढ़े:-

मेरी नाक और गालों पर झाइयां हैं, इन्हें साफ करने के लिए मैं क्या करूं?

आटा गूंथती हूं तो कलाइयों में दर्द होता है। यह क्या समस्या है?

कुछ भी करते वक्त मेरी सांस अटकती है और छाती में दर्द होता है। क्या मुझे दिल की बीमारी है?

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो  कर सकती हैं।