मेरी उम्र 34 वर्ष है। मेरा एक 5 साल का बेटा है जो ऑपरेशन से हुआ। मुझे पीरियड्स के बाद भी हलका गाढ़ा सफेद पानी जैसा डिस्चार्ज होता था। बार-बार यूरिन आता था। डॉक्टर को दिखाने पर पता चला कि चावल के बराबर पथरी है। उसका इलाज चल रहा है। मेरा बेटा जब डेढ साल का था तब मैंने एबॉर्शन करा लिया था। तब से गर्भधारण नहीं हुआ। मैं क्या कराऊं जिससे मैं दोबारा मां बन सकूं?
– नंदा चावला, नई दिल्ली

आप अभी गर्भधारण कर सकती हैं, इसका पथरी से कोई ताल्लुक नहीं है। बेहतर होगा कि पहले पथरी निकल जाए ताकि सुरक्षित गर्भधारण हो सके। हो सकता है कि आपकी फेलोपियन ट्यूब ब्लॉक हो गई हों। यही कारण हो कि आप गर्भधारण नहीं कर पा रही हैं। इसलिए आपको एक एक्स-रे जिसे एचएसजी कहते हैं कराना चाहिए। पता चल जाएगा कि आपको लैप्रोस्कोपी की जरूरत है या आईवीएफ की। अपने पति के सीमन की जांच करवाएं। यदि वह सामान्य है व आपका फेलोपियन ट्यूब पेटेंट है तो इंट्रायूट्रिन इंसेमिनेशन करवा सकते हैं। इसमें अधिक खर्च नहीं आता, तीन-छह साइकिल में यह पूर्ण हो जाता है। यदि आईयूआई फेल हो जाए तब आप आईवीएफ की तरफ जा सकती हैं। एक खास बात कि आप अपना इलाज किसी अच्छे फर्टिलिटी सेटर में ही करवाएं। 

यह भी जानें- 

मेनोपॉज़ के दौरान अनियमतताओं से परेशान हूं, कौन सी जॉच कराऊं?

मेरी बेटी स्कूल नहीं जाना चाहती, इसकी क्या वजह हो सकती है?

मैं कैसे जान सकती हूं कि मुझे मोतियाबिंद है या नहीं?