मेरे पति को सीढिय़ां उतरते समय कभी-कभी दायें घुटने में दर्द होता है। हम हाल में एक अस्थि चिकित्सक के पास गये। उन्होंने जांच की और बताया कि यह घुटने के डिजेनरेशन की सामान्य प्रक्रिया है। उन्हें सलाह दी कि ऐसी गतिविधियों से दूर रहें, जिनसे घुटने पर बहुत अधिक दवाब पड़ता हो।
– श्रीमती सरिता यादव, लखनऊ
 
आपके पति समय से पूर्व डिजेनेरेटिव ओस्टियोआर्थरिटिक परिवर्तन से गुजर रहे हैं। हालांकि उनकी उम्र कम है, लेकिन यह कुछ लोगों में पहले ही होता है। आज के दिनों में ओस्टियो आर्थरिटिस की समस्या सामान्य हो गई है, लेकिन यह अक्सर 40 साल की उम्र के बाद ही होती है। घुटने पर अगर बहुत अधिक दबाव पड़े, तब समय से पूर्व कार्टिलेज (कुशन का काम करने वाला) जल्दी खराब होने लगता है। जीवनशैली में कुछ परिवर्तन करें, जैसे पैरों को एक-दूसरे पर रखकर नहीं बैठना चाहिये और कुर्सी की तरह कमोड का इस्तेमाल करें। इस समस्या से ग्रस्त व्यक्ति को क्वाड्रिसेप्स को मजबूत करने वाले तथा हार्मस्ट्रिंग में खिंचाव लाने वाले व्यायाम करें। इसके अलावा उन्हें घुटने का एक्स-रे भी कराना चाहिये ताकि यह पता चल सके कि इसके कोई अन्य संभावित कारण तो नहीं है।
 
ये भी पढ़ें-