हालांकि बाहर से शिशु के हाथ-पैर, कुहनियों व घुटनों का अंदाजा लगाना काफी मनोरंजक हो सकता है लेकिन यह शिशु की सही स्थिति का पता लगाने का तरीका नहीं है। डॉक्टर आपको शिशु के अंगों की सही स्थिति का अंदाजा दे सकते हैं। शिशु के दिल की धड़कन से भी उसकी स्थिति का अंदाजा लगा सकते हैं। यदि उसका सिर पहले है तो दिल की धड़कन पेट के निचले आधे हिस्से में सुनाई देगी। यदि शिशु की पीठ आपके आगे की ओर है तो यह तेज सुनाई देगा। यदि कोई संदेह हो तो अल्ट्रासाउंड से काफी कुछ पता लगा सकते हैं।
- वैसे आप दिलबहलाव के लिए ये साधन भी आजमा सकती हैं‒
- शिशु की पीठ का हिस्सा सपाट होता है तथा इसके नन्हे हाथ-पांव होते हैं।
- आठवें महीने उसका सिर आपके पेल्विस के करीब होता है।
- उसके नितंब सिर से ज्यादा नरम होते हैं।
ये भी पढ़ें-
शिशु का वजन आपके वजन पर निर्भर नहीं करता
छोटा कद गर्भावस्था को प्रभावित नहीं कर सकता
सिर्फ पेट देखकर ही शिशु के विकास का पता नहीं चलता
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
