दिख रहे हैं ये लक्षण तो आप हो सकती हैं डिमेंशिया की शिकार: Dementia in Women
Dementia in Women

Dementia in Women: डिमेंशिया दिमागी बीमारी है, जो व्यक्ति के सोचने, समझने और याद रखने की क्षमता को प्रभावित करती है। अक्सर देखा गया है कि लोग इस बीमारी को हल्के में लेते हैं और बढ़ती उम्र का असर सोचकर इसके लक्षण को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसा करना आपके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है। हालांकि डिमेंशिया के लक्षण को समझना आसान नहीं है क्योंकि, हर व्यक्ति में उम्र के हिसाब से इसके शुरूआती लक्षण अलग-अलग होते हैं।

Dementia in Women: महिलाओं में डिमेंशिया

डिमेंशिया बीमारी पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में ज्यादा देखी जाती है। महिलाओं में इस बिमारी का कोई निश्चित लक्षण तो नहीं लेकिन, मोनोपॉस और एस्ट्रोजन हार्मोन्स की कमी इस बीमारी के खतरे को काफी हद तक बढ़ा देती है। महिलाओं में डिमेंशिया के कई लक्षण देखे जाते हैं, जिन्हें अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है।

महिलाओं में डिमेंशिया के लक्षण?

Dementia in Women
Syptoms of Dementia in Women

1) मूड स्विंग

महिलाओं में मूड स्विंग होना बहुत आम बात है। लेकिन एक उम्र पर ये समस्या ज्यादा हो जाती है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। क्योंकि ज्यादा मूड स्विंग डिमेंशिया का लक्षण हो सकता है। अचानक से रोना आना और फिर नार्मल हो जाना या बिना किसी वजह के चिड़चिड़ापन होना भी डिमेंशिया के लक्षण होते हैं।

2) कम नींद आना

अक्सर देखा गया है कि उम्र के एक पड़ाव पर नींद कम आने की समस्या आने लगती है। लेकिन बहुत कम नींद आना भी दिमागी बीमारी डिमेंशिया का लक्षण हो सकता है। इसलिए इस समस्या को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

3) बोलने में दिक्कत

बढ़ती उम्र में बोलने में दिक्कत या शब्द भूलने की आदत भी डिमेंशिया के लक्षण को दर्शाती है। इसमें अक्सर महिलाएं अपनी बातों को दूसरों को समझाने और शब्दों का इस्तेमाल करने में परेशानी का सामना करती हैं।

4) डिप्रेशन

डिप्रेशन या एंजाइटी लोगों में आम समस्या बनती जा रही है। ऐसे में डिप्रेशन का शिकार व्यक्ति जल्द ही डिमेंशिया की चपेट में आ जाता है। क्योंकि डिप्रेशन में हमारे ब्रेन में कई बदलाव होते हैं और इन बदलाव के कारण डिमेंशिया की संभावना ज्यादा होती है।

5) भूलने की आदत

डिमेंशिया के शुरूआती लक्षणों में भूलने की आदत भी शामिल है। महिलाएं अक्सर रोजमर्रा के कामों के बीच चीजों या बातों को भूलने लगती हैं। या फिर उन्हें याद रखने में मुश्किल होती है। भूलने की ये आदत डिमेंशिया का प्रमुख लक्षण है।

6) प्लानिंग और कैलकुलेट करने में दिक्कत

डिमेंशिया में महिलाओं को पैसे गिनने या फिर हिसाब लगाने में काफी परेशानी होती है। अगर किसी भी महिला को ऐसी समस्या है तो समझ लेना चाहिए कि वो डिमेंशिया की तरफ बढ़ रही है। इसमें सोचने, समझने और फैसले लेने में दिक्कत होती है।