प्रकृति ने हर मौसम के लिए अलग आहार बनाया है, ठीक उसी तरह प्रकृति ने मौसम के हिसाब से अलग-अलग पेय पदार्थ भी निर्धारित किए हैं जिनका सेवन आप केवल या तो गर्मी में या फिर सर्दी में कर सकते हैं। एक तरफ गर्मी में यह पेय पदार्थ शिकंजी, गन्ने का जूस या जलजीरा के रूप में आपको आसानी से मिल जाते हैं। वहीं सर्दियों में ये बिलकुल नहीं भाते। ऐसे में लोग अक्सर चाय और कॉफी की तरफ ही भागते हैं। चाय और कॉफी आपके बदन को गर्माहट तो पहुंचाते हैं लेकिन अगर आपने इनका सेवन दिन में दो बार से ज्यादा किया तो आपको इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा इन दोनों को पीते-पीते आपका मन भी भर सकता है। इसीलिए हम आपको बता रहें हैं कुछ ऐसे पेय पदार्थ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका मजा आप इस सर्दी के 
मौसम में बिना अपनी सेहत से समझौता किए उठा स·ते हैं-

सूप

सूप का ईजाद आज से 20,000 वर्ष पहले चीन में मानी जाती है। लेकिन साल दर साल यह पेय पदार्थ इतना लोकप्रिय हो गया है कि दुनिया के हर कोने में हर होटल की मेन्यू सूची में सूप जरूर शामिल किया जाता है। और हो भी क्यों न, सूप सर्दियों के मौसम में गर्माहट का सबसे अच्छा पेय पदार्थ है। दुनिया की हर वनस्पति से सूप बनाया जा सकता है यह न ·केवल उसे विभिन्न स्वास्थ्यवर्धक गुणों को बचाकर रखता है बल्कि आपके पाचन प्रक्रिया को भी बेहतर बनाता है। 

कहवा/काढ़ा

हिंदुस्तान के ग्रामीण इलाकों में सर्दियों की सबसे प्रचलित दवा है काढ़ा। कफ, खांसी, जुकाम, सिरदर्द, ठण्ड इन सबका रामबाण है काढ़ा, जिसे बनाने की विधि बेहद सरल है। एक ग्लास उबलते हुए पानी में तुलसी, सौंफ, लौंग, काली मिर्च डालकर उसे अच्छी तरह मिलाकर छान लें और बस तैयार हो गया काढ़ा। वहीं पहाड़ी इलाकों में उबले पानी में केसर और अन्य गर्म तासीर के पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता है और फिर उसे कहवा नाम दिया जाता है।

हल्दी दूध

हल्दी दूध यूं तो पूरे साल पिया जा सकता है लेकिन सर्दियों में दूध गर्म करके उसमें हल्दी मिलाने पर उसका असर दोगुना हो जाता है। इसका सेवन करने से आपको केवल सर्दी से लडऩे की प्रतिरोधक क्षमता ही नहीं बढ़ती बल्कि पेट संबंधी और जोड़ों में दर्द संबंधी शिकायतों का भी निवारण होता है। इसके अलावा आप चाहें तो विभिन्न मेवों जैसे बादाम, मुनक्का, खजूर या फिर शहद के साथ भी 

हर्बल टी

हर्बल टी आम चाय से अलग होती है, इसमें कैफीन की मात्रा में और आयुर्वेदिक गुण ज्यादा होते हैं। इसमें अदरक, तुलसी, लौंग, इलायची जैसे उत्तम सर्दी विनाशक तत्वों का इस्तेमाल किया जाता 
है। आप चाहें तो इसे बाजार से या फिर अपने घर पर भी बना स·ते हैं।